न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Orange Cap: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने मारी बाज़ी, जानें रोहित शर्मा किस पायदान पर?

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने टॉप पोज़िशन बनाई। जानें रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं और टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 06 Apr 2026 8:01:21

Orange Cap: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने मारी बाज़ी, जानें रोहित शर्मा किस पायदान पर?

IPL 2026 के इस सीजन में बल्लेबाजों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अब तक इस सीजन में कुल 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 5 अप्रैल को दो रोमांचक मैच हुए। पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, जबकि दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी। इन मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कुछ बदलाव देखने को मिले, लेकिन टॉप पर अभी भी दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी का नाम दर्ज है।

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

11वें मैच के समाप्ति तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में समीर रिजवी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने दो मैचों में कुल 160 रन बनाए हैं। लखनऊ के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 145 रन बनाए। तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का नाम है, जो कल तक दूसरे नंबर पर थे। रोहित ने दो मैचों में 113 रन बनाए। RCB के देवदत्त पडिक्कल ने दो मैचों में 111 रन बनाकर चौथे स्थान पर कब्जा किया, जबकि पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली हैं, जिन्होंने दो मैचों में 108 रन ठोके।

IPL 2026 में टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाज

समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स): 160 रन
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 145 रन
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस): 113 रन
देवदत्त पडिक्कल (RCB): 111 रन
कूपर कोनोली (पंजाब किंग्स): 108 रन

लखनऊ की IPL 2026 में पहली जीत

दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ की जीत में मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत ने अहम योगदान दिया। शमी ने अपने चार ओवर में मात्र 9 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए, जबकि पंत ने 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 68 रन की मैच जीताने वाली पारी खेली।

चेन्नई की सीजन में तीसरी हार

दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबला हुआ। इस मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम केवल 207 रन ही बना सकी और 43 रनों से मैच हार गई। RCB के लिए टिम डेविड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 70 रन बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?