न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: शार्दुल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ओवर में फेंकी 11 बॉल, 5 वाइड

IPL 2025 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने KKR के खिलाफ 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के दौरान शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में 5 वाइड गेंदें डालकर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, जिससे कप्तान ऋषभ पंत भी निराश नजर आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 9:03:42

IPL 2025: शार्दुल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ओवर में फेंकी 11 बॉल, 5 वाइड

IPL 2025 के 21वें मैच में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का आमना-सामना हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 238 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाकेदार अंदाज में अपनी पारी का आगाज किया।
10 ओवर में ही मेजबान टीम ने 2 विकेट खोकर 129 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। अगले ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। 12 ओवर की समाप्ति तक KKR ने 149 रन अपने खाते में कर लिए। इसके बाद 13वें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी करने आए और फिर कुछ ऐसा हुआ जो क्रिकेट के मैच में बहुत कम देखने को मिलता है।

शार्दुल ठाकुर ने अपने ओवर का वाइड गेंद से आगाज किया। ओवर में एक-2 वाइड गेंद डालना नॉर्मल है लेकिन शार्दुल ने अपने इस ओवर में वाइड गेंद की झड़ी ही लगा दी। पहली गेंद के बाद दूसरी गेंद भी वाइड रही। तीसरी गेंद भी वाइड चली गई। शार्दुल ने तीनों गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुलर गेंद डाली। इस दौरान लखनऊ के कप्तान और विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत अपने स्टार गेंदबाज की इस हरकत से काफी निराश नजर आए। शार्दुल यहीं नहीं रुके और अगली 2 गेंद भी वाइड डाल दी।

इस तरह लखनऊ के गेंदबाज ने एक ओवर में लगातार 5 वाइड गेंद डालने का शर्मनाक कारनामा कर दिया।शार्दुल IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा 5 वाइड फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इससे पहले IPL 2023 में मोहम्मद सिराज ने RCB की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ एक ओवर में 5 गेंद वाइड फेंकी थी।

आखिरी गेंद पर झटका विकेट

शार्दुल ठाकुर ने लगातार 5 वाइड गेंद फेंकने के बाद पहली वैलिड गेंद डाली। अगली 5 गेंदों पर उन्होंने 8 रन लुटाए, जिसमें एक चौका भी शामिल रहा। हालांकि, आखिरी गेंद पर शानदार कमबैक करते हुए उन्होंने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर सभी का मुंह बंद कर दिया। ठाकुर के इस ओवर में 13 रन और 1 विकेट आया। रहाणे 35 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे के आउट होते ही KKR की टीम दवाब में आ गई और फिर विकेट गिरते चले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत