न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं धोनी, रोहित और जडेजा, रोचक होगा मुकाबला

आईपीएल 2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच में चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आएंगे। इस मैच में दोनों टीमों के कई बड़े स्टार खिलाड़ियों के पास खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 4:45:31

IPL 2025: इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं धोनी, रोहित और जडेजा, रोचक होगा मुकाबला

आईपीएल 2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच में चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आएंगे। इस मैच में दोनों टीमों के कई बड़े स्टार खिलाड़ियों के पास खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।

CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। धोनी 19 रन बनाते ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह पूर्व सीएसके बल्लेबाज सुरेश रैना को पीछे छोड़ देंगे, जो सीएसके के लिए 4687 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

रोहित शर्मा शिखर धवन को दे सकते हैं मात

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के पास मौका होगा कि वह भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लें। दरअसल रोहित शर्मा के पास आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर दो बल्लेबाज बनने का मौका होगा। वह शिखर धवन को पीछे छोड़ सकते हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 142 रन बनाने होंगे। शिखर धवन के नाम 6769 रन दर्ज हैं, जबकि रोहित शर्मा 6628 रन बना चुके हैं। विराट कोहली 8004 रनों के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन हुए हैं।

CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट टेकर बन सकते हैं जडेजा

सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके पास चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा। वह ऐसा करने से 8 विकेट दूर हैं। उनके नाम 133 विकेट दर्ज हैं, जबकि पूर्व सीएसके के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 140 विकेट के साथ चेन्नई की टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

इसके साथ ही रविंद्र जडेजा बल्ले के साथ आईपीएल में 3000 रन पूरे करने से 41 रन दूर हैं। वह 41 रन बनाते ही आईपीएल में अपने तीन हजार रन पूरे कर लेंगे। उन्होंने आईपीएल के 240 मैचों में अब तक 2959 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत