न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स पर फिक्सिंग के आरोप, लखनऊ से सनसनीखेज हार के बाद उठे सवाल

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चौंकाने वाली हार के बाद टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगने लगे हैं। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की एड-हॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहानी ने इस मुकाबले को लेकर गंभीर आशंका जताई है और बीसीसीआई से मामले की जांच की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 10:38:26

IPL 2025:  राजस्थान रॉयल्स पर फिक्सिंग के आरोप, लखनऊ से सनसनीखेज हार के बाद उठे सवाल

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चौंकाने वाली हार के बाद टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगने लगे हैं। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की एड-हॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहानी ने इस मुकाबले को लेकर गंभीर आशंका जताई है और बीसीसीआई से मामले की जांच की मांग की है।

मैच नंबर 36 में लखनऊ द्वारा दिए गए 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 9 रन दूर थी और उसके पास 6 विकेट भी शेष थे। इसके बावजूद टीम 2 रन से मुकाबला हार गई। अवेश खान ने लखनऊ की ओर से अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाज़ी कर जीत सुनिश्चित की, लेकिन यह हार क्रिकेट प्रेमियों को हजम नहीं हुई।

जयदीप बिहानी ने इस हार पर सवाल उठाते हुए कहा कि घरेलू मैदान पर इतने मजबूत स्थिति में होने के बावजूद टीम का हारना बेहद संदिग्ध है। न्यूज़18 राजस्थान से बातचीत में उन्होंने याद दिलाया कि राजस्थान रॉयल्स का अतीत भी विवादों से भरा रहा है — 2013 में टीम के कुछ खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में फंसे थे और टीम के मालिक राज कुंद्रा पर सट्टेबाज़ी के आरोप लग चुके हैं, जिसकी वजह से फ्रेंचाइज़ी को 2016 और 2017 में दो साल का बैन भी झेलना पड़ा था।

फिक्सिंग के साथ-साथ आयोजन को लेकर भी नाराजगी

बिहानी ने यह भी आरोप लगाया कि आईपीएल की मेज़बानी के मामले में राजस्थान क्रिकेट संघ को जानबूझकर बाहर किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित एड-हॉक समिति ने ज़िला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक कराई हैं, लेकिन जैसे ही आईपीएल की मेज़बानी की बात आई, स्पोर्ट्स काउंसिल ने आयोजन की कमान संभाल ली।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शुरुआत में बीसीसीआई ने आयोजन को लेकर पत्र आरसीए को ही भेजा था, लेकिन बाद में स्पोर्ट्स काउंसिल और राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मानसिंह स्टेडियम से एमओयू नहीं होने का बहाना बनाकर आरसीए को दरकिनार कर दिया। "अगर एमओयू नहीं है तो क्या आप हर मैच के लिए स्पोर्ट्स काउंसिल को भुगतान नहीं कर रहे?" — बिहानी ने सवाल उठाया।

लगातार हार से राजस्थान की हालत खराब

राजस्थान रॉयल्स की यह स्थिति कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी टीम आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन नहीं बना सकी थी, जबकि 7 विकेट हाथ में थे। यह मुकाबला सुपर ओवर तक खिंचा और अंत में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। लगातार चार हार झेल चुकी टीम अब अंक तालिका में आठवें स्थान पर खिसक चुकी है। टीम ने अब तक आठ मुकाबलों में सिर्फ दो में जीत दर्ज की है और महज 4 अंकों के साथ प्लेऑफ़ की दौड़ से काफी दूर नजर आ रही है।

राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?