Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RR के खिलाफ कोहली का धीमा शतक, मनीष पांडे की बराबरी की

जयपुर में खेले गए आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में दर्शकों को दो शतक एक साथ देखने को मिले। दोनों टीमों की ओर से लगे शतकों में विराट कोहली के लगाए गए शतक की जमकर तारीफ की जा रही है, जो सही नहीं लग रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 3:22:23

RR के खिलाफ कोहली का धीमा शतक, मनीष पांडे की बराबरी की

जयपुर में खेले गए आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में दर्शकों को दो शतक एक साथ देखने को मिले। दोनों टीमों की ओर से लगे शतकों में विराट कोहली के लगाए गए शतक की जमकर तारीफ की जा रही है, जो सही नहीं लग रही है। इसका कारण यह रहा है कि विराट ने यह शतक 72 गेंदों में जाकर लगाया है जो बहुत धीमा है। RCB की ओर से खेलते हुए विराट ने अपने IPL करियर का 8वाँ और इस सीजन का पहला शतक लगाया।

कोहली ने इस मैच में 72 गेंद पर 12 चौके और चार सिक्स की मदद से नाबाद 113 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.94 का रहा। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे धीमा शतक था। कोहली ने इस मामले में भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे की बराबरी कर ली है। पांडे ने आरसीबी के लिए ही खेलते हुए 2009 में डेक्कन चार्जर्स (DC) के खिलाफ 67 गेंदों में शतक लगाया था। यह टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक था।

इससे पहले भी कोहली को धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए पहले मुक़ाबले में 105 के मामूली स्ट्राइक रेट से 20 गेंद पर 21 रन बनाए थे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बेंगलुरु की पाटा विकेट पर 59 गेंद पर 83 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.68 का था।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भले ही कोहली ने शतक लगाया हो लेकिन उनकी पारी धीमी थी। हालांकि पहली पारी में गेंद रुक कर आ रही थी। लेकिन आज के दौरे में जो टी20 क्रिकेट खेला जा रहा है उसमें सलामी बल्लेबाजों को कम से कम 60 गेंद पर शतक पूरा कर लेना चाहिए। क्योंकि सलामी बल्लेबाजों को शुरुआत में छह ओवर का पावरप्ले भी मिलता है। जहां उनके पास खुल कर खेलने की आज़ादी होती है।
कोहली ने इस आईपीएल में अब तक खेले गए पांच मैचों में 105.33 की बेहतरीन औसत से 316 रन बनाए हैं। लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.30 का रहा है। जो एक सलामी बल्लेबाज होने के नाते कम है। इन सब बातों के बावजूद फैंस और कई पूर्व खिलाड़ी कोहली की वहवाही में लगे हुए हैं। पिछले कुछ मैचों में RCB की हार का मुख्य कारण उनकी खराब बल्लेबाजी है। जिस पिच में अन्य टीमें 200 रन स्कोर बनाती हैं। वहां RCB पार स्कोर के करीब भी नहीं पहुंच पाती। आरसीबी के बल्लेबाजों ने अब तक एक भी पावरप्ले का सही से फायदा नहीं उठाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology