न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024 में बिखरेगा ऋषभ पंत का जलवा, BCCI ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बताया फिट

भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम ने फिट घोषित कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Mar 2024 2:05:45

IPL 2024 में बिखरेगा ऋषभ पंत का जलवा, BCCI ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बताया फिट

नई दिल्ली। भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम ने फिट घोषित कर दिया है। मंगलवार, 12 मार्च को एक बयान में, बीसीसीआई ने पुष्टि की कि ऋषभ पंत ने 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी संस्करण में बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पूरी फिटनेस हासिल कर ली है।

बीसीसीआई की पुष्टि के बाद ऋषभ पंत अब टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल होने की दौड़ लगाते नजर आएंगे।

बीसीसीआई द्वारा पंत की वापसी को हरी झंडी देने के साथ, विकेटकीपर-बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। ज्ञातव्य है कि डेविड वार्नर ने आईपीएल 2023 में पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया था।

बीसीसीआई ने गुरुवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में कहा, 30 दिसंबर, 2022 को रूड़की, उत्तराखंड के पास एक जानलेवा सड़क दुर्घटना के बाद, 14 महीने की व्यापक पुनर्वास और पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया से गुजरने के बाद, ऋषभ पंत को अब आगामी टाटा आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने मार्च की शुरुआत में पंत के बारे में बात की थी और कहा था कि स्टार क्रिकेटर बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में विकेटकीपिंग ट्रायल से गुजर रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में कुछ अभ्यास मैच खेले हैं, जो वास्तव में हमारे लिए उत्साहजनक रहे हैं।

अपने बयान में पोटिंग ने कहा था कि, मुझे पता है कि जिस स्तर पर वह अभी है उसे वापस पाने के लिए उसने अपने शरीर और अपनी फिटनेस पर अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की है। उन्हें उन खेलों में से एक में रखा गया है, उन्हें इन खेलों में मैदान में उतारा गया है और बल्लेबाजी अब तक उनके लिए कोई मुद्दा नहीं रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत