Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : RCB से जुड़े धवन ब्रिगेड को परेशान करने वाले हसारंगा, टीम में हुए ये बदलाव भी

फैंस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फीवर चढ़ने लगा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू हो रहे ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 11:21:09

IPL-14 : RCB से जुड़े धवन ब्रिगेड को परेशान करने वाले हसारंगा, टीम में हुए ये बदलाव भी

फैंस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फीवर चढ़ने लगा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल-14 के दूसरे फेज को लेकर टीमों ने कमर कस ली है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही यूएई पहुंच चुकी हैं। इस बीच, विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम से जुड़ी खास खबर सामने आई है।

आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा के स्थान पर श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा को टीम में शामिल कर लिया। हसारंगा ने पिछले महीने शिखर धवन की अगुआई में श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया को टी20 सीरीज में काफी परेशान किया था। आरसीबी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मांथा चामीरा को भी शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स की जगह लेंगे।


इन्हें मिला बिग बैश में प्रदर्शन का ईनाम

बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को न्यूजीलैंड के फिन एलेन के स्थान पर टीम में लिया गया। आरसीबी की टीम 29 अगस्त को बेंगलुरु से यूएई के लिए रवाना होगी। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और टीम प्रबंधन 21 अगस्त को बेंगलुरु में जमा होंगे। आरसीबी के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से हटने का फैसला किया है। इसके बाद क्रिकेट निदेशक माइक हेसन टीम के मुख्य कोच की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।


जम्पा ने भारत को बताया था सबसे असुरक्षित!

भारत में जारी आईपीएल-14 को कोरोना वायरस की वजह से बीच में रोक दिया गया था लेकिन उससे पहले ही जम्पा और तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते टूर्नामेंट बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। जब जम्पा ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे तब उन्होंने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा कि वे यूएई में कहीं अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे थे, जहां पिछले साल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। जम्पा ने कहा कि हम अब तक कुछ जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा रह चुके हैं और मुझे लगता है कि यह संभवत: सबसे असुरक्षित है। मुझे लगता है कि ऐसा भारत में होने के कारण है। हमें यहां साफ-सफाई के बारे में हमेशा बताया जाता है और अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology