न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : मोर्गन पर लगा भारी जुर्माना, यहां देखें KKR व MI के कप्तान और नरेन की रिएक्शन

आईपीएल-14 में गुरुवार रात अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कमाल का खेल दिखाते हुए गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 11:12:01

IPL-14 : मोर्गन पर लगा भारी जुर्माना, यहां देखें KKR व MI के कप्तान और नरेन की रिएक्शन

आईपीएल-14 में गुरुवार रात अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कमाल का खेल दिखाते हुए गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) को सात विकेट से करारी मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने छह विकेट पर 155 रन बनाए। ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 55 और कप्तान रोहित शर्मा ने 33 रन बनाए। लोकी फर्ग्यूसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में कोलकाता ने 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 53 और राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 74 रन की पारी खेली।

मुंबई की ओर से तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटके। हालांकि जीत के बावजूद कोलकाता के जश्न में रंग में भंग पड़ गया। कप्तान इयोन मोर्गन पर स्लो ओवर रेट के चलते 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल-14 में मोर्गन ने दूसरी बार यह गलती की है। इसीलिए उन पर डबल जुर्माना लगा। साथ ही अंतिम एकादश में शामिल रहे खिलाड़ियों पर छह लाख रुपए या उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

ipl-14,eoin morgan,rohit sharma,sunil narine,kkr,mi,kolkata knight riders,mumbai indians,sports news in hindi

मोर्गन ने इसलिए लिया मैकुलम का नाम, नरेन ने कहा...

बहरहाल जीत के बाद मोर्गन ने कहा कि जबसे ब्रेंडन मैकुलम ने हमारी कमान संभाली है, हमने रोमांचक क्रिकेट खेलना शुरू किया है। हमारे कोच हमसे ऐसे ही अंदाज की उम्मीद करते हैं। हम वेंकटेश को छुपा नहीं रहे थे बस उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे। हमने उन्हें अभ्यास मैच में खेलते हुए देखा और मैकुलम उन्हें बहुत आत्मविश्वास देते हैं। सुनील नरेन लंबे समय से इस टीम का हिस्सा हैं और वरुण चक्रवर्ती नए-नए आए हैं। वे दोनों एक-दूसरे से सीख रहे हैं। पिछले दोनों मैच की तरह हम आगे भी अच्छा खेल खेलते रहेंगे।

चार ओवर 20 रन देकर एक विकेट लेने वाले सुनील नरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नरेन ने कहा कि सीपीएल में मैंने अच्छा क्रिकेट खेला था, साथ ही द हंड्रेड में। मुझे इस नए एक्शन के साथ गेंदबाज़ी करने में थोड़ा समय लगा पर मैं धीरे-धीरे बेहतर होता जा रहा हूं। रोहित को किसी भी फॉर्मेट में आउट करना बड़ी बात है और मुंबई के खिलाफ उन्हें आउट करना मुझे पसंद है। वरुण सवाल पूछते रहते हैं और सीखने का प्रयास करते हैं। आज विकेट पहले मैच से थोड़ी फ्लैट थी और स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी। जो टीम चाहेगी, मैं वह करूंगा। फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी।

ipl-14,eoin morgan,rohit sharma,sunil narine,kkr,mi,kolkata knight riders,mumbai indians,sports news in hindi

रोहित शर्मा ने बताया किस पर करना होगा काम

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की वापसी सुखद नहीं रही। वे चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। रोहित ने कहा कि हमने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे भाग में हम अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। वह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच थी। हमने गेंद से अच्छा काम नहीं किया। ऐसी चीजें होती रहती हैं पर हमें अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

क्रिकेट का मूल नियम है कि आप अपनी शुरुआत को एक बड़े स्कोर में ले जाए। हमने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और साझेदारियां नहीं निभाई। यह दो मैच से होता आया है और हमें इस पर काम करना होगा। हां, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, अच्छी गेंदबाजी नहीं की पर हम अगले मैच में बेहतर होते जाएंगे। अंक तालिका हमेशा आपके दिमाग में घूमती रहती है। हमने पहले भी इस लीग में वापसी की है और आगे भी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत