न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : जीत के बाद एमएस धोनी ने इन 2 बल्लेबाजों को सराहा, पोलार्ड ने ये बताए हार के कारण

दाएं हाथ के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल-14 के दूसरे फेज में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 10:51:05

IPL-14 : जीत के बाद एमएस धोनी ने इन 2 बल्लेबाजों को सराहा, पोलार्ड ने ये बताए हार के कारण

दाएं हाथ के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल-14 के दूसरे फेज में जीत के साथ शुरुआत की। चेन्नई ने रविवार रात दुबई में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया। इसके साथ ही चेन्नई अंकतालिका में टॉप पोजिशन पर आ गई। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट पर 156 रन बनाए। रुतुराज ने अविजित 88 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 136/8 रन ही बना सकी। ड्वेन ब्रावो ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए।

मुंबई की ओर से सौरभ तिवारी (नाबाद 50) ही 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे। जीत के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि जब आप 30/4 पर होते हैं तो आप बोर्ड पर कुछ सम्मानजनक स्कोर प्राप्त करना चाहते हो। रुतुराज और ब्रावो ने अपेक्षा से भी ज्यादा काम किया। हमें 140 तक पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने असाधारण बल्लेबाजी कर हमें 160 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विकेट थोड़ा डबल पेस वाला था और शुरुआत में धीमा था।

अंबाति रायुडू की चोट पर धोनी ने कहा…

मुझे उम्मीद थी कि मैं आठवें या नौवें ओवर में मैदान पर जाऊंगा। फिर वहां से मैच निकल जाएगा। लेकिन कई बार जब आप सोचते हो तो स्थितियां और भी ज्यादा कठिन हो जाती हैं। विकेट गिरने के साथ ही जोखिम बढ़ गया। हर पारी में एक बल्लेबाज होता है जोकि अंत तक खेलता है जबकि बाकी योगदान देते हैं। रही गेंदबाजी की बात तो आपको ऐसी स्थिति में यह देखने की जरूरत होती है कि आपके पास कितने तेज गेंदबाज हैं और वे ओवरों को फेंकने में कितना समय लेते हैं। यदि कोई तेज गेंदबाज लंबा रन-अप लेता है तो वह समय बर्बाद करता है। यह कप्तानों के लिए कठिन होता है। धोनी ने अंबाति रायुडू की चोट के लिए कहा कि उनका हाथ टूटा नहीं है। उनके पास अभी चार दिन हैं और इससे उन्हें रिकवर होने में मदद मिल जाएगी।

ipl-14,indian premier league,ms dhoni,kieron pollard,chennai super kings,mumbai indians,sports news in hindi

साझेदारी बनाने में रहे नाकाम : पोलार्ड

हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान किरोन पोलार्ड ने कहा कि हम साझेदारी बनाने में नाकाम रहे जिस वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। हमें साझेदारी बनानी चाहिए थी। हम इससे अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। 20 रन से हारना यह बहुत बड़ा अंतर है। चेन्नई की टीम के बल्लेबाजों ने लय को बनाए रखा और आखिरी तक ले गए जो हमारी टीम नहीं कर पाई। हमें उनकी गलतियों से सबक लेना होगा क्योंकि उन्होंने पावरप्ले के दौरान काफी विकेट गंवा दिए थे। हमारे किसी एक बल्लेबाज को अंत तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। हमारे कुछ विकेट आसानी से गिर गए। इस स्तर पर हम इसे ऐसे नहीं जाने दे सकते, लेकिन हमारे पास अभी भी 6 मैच हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत