Last man standing 🏏 Forever a fighter👏#SIR Ravindra #Jadeja's heroic stand reminded us what it truly means to rise for the team-undaunted, determined & decisive
यहां 'SIR' का आशय है –
🫵 Just like that, your vote matters
Show up. Stand firm. Make it count
📃Register
S: Stand up (उठ खड़े हो)
I: Inspire others (दूसरों को प्रेरित करो)
R: Remain committed (प्रतिबद्ध रहो)
ECI ने इस संदेश के माध्यम से मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश की कि वोट देना केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए दृढ़ खड़े होने का कर्तव्य भी है।
बिहार चुनाव से पहले ECI की रणनीतिक पहल
यह ट्वीट बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की पृष्ठभूमि में भी अहम है। बिहार में चुनाव आयोग इस समय मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान चला रहा है। इसी संदर्भ में ‘SIR’ शब्द का प्रतीकात्मक उपयोग करते हुए आयोग ने मतदाताओं को निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
बिहार में इस साल अक्टूबर या नवंबर में चुनाव कराए जा सकते हैं। आयोग ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस प्रकार के क्रिएटिव डिजिटल अभियान से यह स्पष्ट है कि ECI मतदाता जागरूकता के लिए इस बार और भी सक्रिय है।
जडेजा की पारी बनी प्रेरणा का प्रतीक
लॉर्ड्स टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने जब भारत के शीर्ष क्रम ने निराश किया, तब टेलएंडर्स बुमराह और सिराज के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। जडेजा न केवल अंत तक टिके रहे, बल्कि उम्मीद भी बनाए रखी। यही कारण है कि ECI ने उन्हें 'वन मैन आर्मी' के तौर पर चित्रित करते हुए प्रेरणास्रोत माना।
इसके साथ ही जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन और 600 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।
















