न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कल दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत, बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क का भव्य शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 27 सितंबर को बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह अवसर न केवल भारत के टेलीकॉम क्षेत्र को एक नई पहचान देगा, बल्कि देश को उन चुनिंदा राष्ट्रों की श्रेणी में भी खड़ा करेगा जो स्वयं के टेलीकॉम नेटवर्क और उपकरण विकसित करने की सामर्थ्य रखते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 2:45:20

कल दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत, बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क का भव्य शुभारंभ

भारत के तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 27 सितंबर को बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह अवसर न केवल भारत के टेलीकॉम क्षेत्र को एक नई पहचान देगा, बल्कि देश को उन चुनिंदा राष्ट्रों की श्रेणी में भी खड़ा करेगा जो स्वयं के टेलीकॉम नेटवर्क और उपकरण विकसित करने की सामर्थ्य रखते हैं।

झारसुगुड़ा (ओडिशा) से प्रधानमंत्री इस स्वदेशी तकनीक से सुसज्जित नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे, जिसे पूरी तरह भारतीय कंपनियों सी-डॉट, तेजस और टीसीएस के सहयोग से विकसित किया गया है। इससे भारत अब डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों की पंक्ति में शामिल हो गया है, जो टेलीकॉम उपकरणों के निर्माण और स्वदेशी नेटवर्क स्टैक तैयार करने में सक्षम हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी देते हुए कहा कि यह नेटवर्क फ्यूचर-रेडी और क्लाउड-आधारित है, जिसे आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह 4जी स्टैक देशभर के लगभग 98,000 साइट्स पर एक साथ शुरू किया जाएगा, जो कई राज्यों में एक साथ सक्रिय होगा।

इस नई तकनीक के शुभारंभ के साथ डिजिटल भारत निधि के तहत प्रधानमंत्री 29,000 से 30,000 गांवों को मिशन मोड में जोड़ने वाले 100% 4G नेटवर्क का भी उद्घाटन करेंगे। इस पहल से ग्रामीण भारत के कोने-कोने तक इंटरनेट और संचार सेवाएं सुगम होंगी।

टेलीकॉम सचिव नीरज मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है और 2028 तक देश में 5जी यूजर्स की संख्या 77 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, जो फिलहाल 30 से 40 करोड़ के बीच है। उन्होंने इस स्वदेशी 4जी नेटवर्क की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और 'मेक इन इंडिया' मिशन को दिया।

बीएसएनएल यूपी ईस्ट के सीजीएम अरुण कुमार गर्ग ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि अब भारत के पास एक पूर्णत: स्वदेशी 4G नेटवर्क मौजूद है, जिसे देश की तकनीकी प्रतिभा ने ही विकसित किया है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर बताया।

इस ऐतिहासिक लॉन्च के साथ भारत का टेलीकॉम सेक्टर अब एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहां तकनीकी निर्भरता से परे जाकर स्वदेशी नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन