न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपर 8 से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला, भारत लौटेंगे यह दो खिलाड़ी

टीम इंडिया की रवानगी से पूर्व भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आश्चर्यचकित करने वाला एक फैसला लिया है। टीम ने कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को रिलीज कर भारत वापस भेजने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान कनाडा के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मुक़ाबले के बाद भारत लौट जाएंगे। वे सुपर-8 के लिए भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 4:06:54

सुपर 8 से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला, भारत लौटेंगे यह दो खिलाड़ी

अमेरिका में T20WC में अपने ग्रुप के सभी मैचों में विजय प्राप्त करने के बाद टीम इंडिया सुपर 8 में पहुँच गई है। सुपर 8 के मैचों के लिए टीम इंडिया अब अमेरिका से वेस्ट इंडीज के लिए रवाना होगी। टीम इंडिया की रवानगी से पूर्व भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आश्चर्यचकित करने वाला एक फैसला लिया है। टीम ने कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को रिलीज कर भारत वापस भेजने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान कनाडा के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मुक़ाबले के बाद भारत लौट जाएंगे। वे सुपर-8 के लिए भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे।

इन दोनों के अलावा चयनकर्ताओं ने विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में चुना था। ये दोनों टीम के साथ बने रहेंगे और सुपर 8 मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज जाएंगे।

भारत के पास बैकअप ओपनर के रूप में खब्बू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। इसके अलावा संजू सैमसन भी सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में गिल को रिलीज करना सही निर्णय है। वहीं भारत के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के रूप में चार तेज गेंदबाज हैं। अगर कोई चोटिल होता है तो खलील उनकी जगह ले सकते हैं। ऐसे में आवेश को भी टीम मैनेजमेंट ने रिलीज करने का फैसला किया है।

सुपर 8 में भारत के मुक़ाबले

20 जून – भारत vs अफगानिस्तान, रात 8 बजे

22 जून – भारत vs बांग्लादेश, रात 8 बजे

24 जून – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, रात 8 बजे

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

रिजर्व खिलाड़ी- रिंकू सिंह और खलील अहमद

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल