न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind Vs. SA : शास्त्री के हिसाब से आसान नहीं होगा जीतना, जाफर ने किया इनसे सावधान, एनटिनी ने दी यह रिएक्शन

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से सेंचुरियन में तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेलना है। भारत ने वहां 29 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 10:15:12

Ind Vs. SA : शास्त्री के हिसाब से आसान नहीं होगा जीतना, जाफर ने किया इनसे सावधान, एनटिनी ने दी यह रिएक्शन

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से सेंचुरियन में तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेलना है। भारत ने वहां 29 साल में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती। पिछली सीरीज में भारत ने पहला टेस्ट जीता था, लेकिन अगले दो में हार गया। भारत ने वहां कुल 20 टेस्ट खेले हैं और इनमें से तीन में ही जीत दर्ज की। पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका को हराना इस बार भी भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि वह अपने घर में मजबूत रहा है।

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका एक अजेय गढ़ बना हुआ है। याद रखें, प्रोटियाज अपने घर में रिकॉर्ड में पीछे नहीं है, लेकिन हमारे पास इसकी बराबरी करने के लिए पूरी क्षमता है। हमेशा की तरह टीम इंडिया को मेरा समर्थन मिलेगा। यह दौरा भारतीय टीम के लिए सही समय पर आया है। टीम इंडिया के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। विराट कोहली एक बेदाग कप्तान रहे हैं और उनके पास सीरीज जीतने के लिए एक प्रतिभाशाली टीम है।

india,south africa,ravi shastri,wasim jaffer,makhaya ntini,test series,sports news in hindi

दक्षिण अफ्रीका के पास है मजबूत पेस अटैक : जाफर

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों से सावधान रहने को कहा है। कागिसो रबाडा पेस अटैक संभालते नजर आएंगे। रबाडा के साथ लुंगी एनजिडी, ड्वेन ओलीवर, ब्यूरेन हैंड्रिक्स हैं। जाफर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास एक मजबूत पेस अटैक है...रबाडा इस वक्त दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं और वे निश्चित रूप से भारतीय टीम के लिए परेशानी खड़ी करेंगे। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी पहले के मुकाबले काफी कमजोर है, जो टीम इंडिया के लिए फायदे की बात है। उल्लेखनीय है कि रबाडा ने 2018 में खेली गई सीरीज में 3 टेस्ट में 15 विकेट हासिल किए थे।

मेजबान खिलाड़ी पिचों को अच्छी तरह समझते हैं : एनटिनी

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी का मानना है कि मेजबान टीम के खिलाड़ी पिचों को अच्छी तरह समझते हैं, जिससे उन्हें भारत के खिलाफ फायदा मिलेगा। 44 साल के एनटिनी ने 101 टेस्ट में 390 विकेट लिए थे। एनटिनी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास एक बेहतर गेंदबाजी लाइनअप है, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है। हालांकि भारत के पास इस बार बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन अफ्रीकी खिलाड़ी परिस्थितियों को बेहतर तरीके से जानते हैं और यह हमारे लिए अच्छी बात है, जिससे हमें बढ़त मिलने की संभावना है।

हमारे पास डीन एल्गर और तेम्बा बावुमा जैसे खिलाड़ी है, जिनके पास बड़े रन बनाने की क्षमता है। इनके अलावा वान डर डुसेन और डी कॉक जैसे खिलाड़ी है जो टीम के लिए बेहतर कर सकते हैं। अगर हम जीते तो मुझे अच्छा लगेगा, लेकिन मैं कुछ अच्छी क्रिकेट देखने की उम्मीद कर रहा हूं। घर पर परिचित परिवेश में खेलने से बेहतर कुछ नहीं है, खासकर एक बहुत अच्छी भारत टीम के खिलाफ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत