Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारे पास सीरीज जीतने की क्षमता : पुजारा, इस दक्षिण अफ्रीकी स्टार को याद आया विराट कोहली का बयान

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भरोसा है कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने की क्षमता रखती है। तीन मैच की सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 11:18:15

हमारे पास सीरीज जीतने की क्षमता : पुजारा, इस दक्षिण अफ्रीकी स्टार को याद आया विराट कोहली का बयान

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भरोसा है कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने की क्षमता रखती है। तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। पुजारा ने बीसीसीआई टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में किए गए अच्छे प्रदर्शन से टीम के आत्मविश्वास में बड़ा अंतर आएगा कि हम विदेशों में जीत सकते हैं। हम किसी भी परिस्थिति में जीत सकते हैं। हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्रम से मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे पास सीरीज जीतने की काबिलियत है। यहां गति और उछाल के साथ बाउंस बैक भी है।

जब हम भारत से बाहर जाते हैं तो तेज गेंदबाजों का सामना करना एक बड़ी चुनौती होती है। मुझे लगता है कि यह अधिक संतुलित बल्लेबाजी क्रम है और मुझे लगता है कि हम गेंदबाजी को संभालने में सक्षम होंगे। मुझे विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जब मैं 2011 में यहां आया था, तब डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल अपने चरम पर थे। मैंने 2013 और 2017 में फिर से दौरा किया, इसलिए मुझे समझ में आया कि क्या एक्सपेक्टेड है। अनुभव के साथ आप बहुत सी चीजें सीखते हैं, मुझे लगता है कि आप अपनी तैयारी पर विश्वास करना शुरू कर देते हैं और बहुत ज्यादा बदलने की जरूरत नहीं है। मुझे पता है कि कैसे तैयारी करनी है, किस तरह के शॉट्स खेलने की जरूरत है और कौन से शॉट से बचना चाहिए। हमारे पास सबसे अच्छा सहयोगी स्टाफ है और अधिकांश खिलाड़ी पूर्व में दक्षिण अफ्रीका में खेले हैं।
india,south africa,india vs south africa,test series,cheteshwar pujara,allan donald,sports news in hindi डोनाल्ड बोले, भारतीय टीम रच सकती है इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को लगता है कि इस बार भारतीय टीम इतिहास रच सकती है। डोनाल्ड ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक प्रमुख सीरीज है और हम गर्मियों में अविश्वसनीय मुकाबलों की उम्मीद कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में पिछली सीरीज हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि महान टीम वही होती है जो घर से दूर सीरीज जीतती है और वह कुछ ऐसा है जिसके लिए उन्होंने वास्तव में काम किया है। आपने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में जीतते हुए देखा और डब्ल्यूटीसी (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) के फाइनल में भी पहुंचे।

यह एक गुणवत्ता वाली भारतीय टीम है जो यहां है। मैं अब सीरीज देखने के लिए उत्सुक हूं। इससे पहले डोनाल्ड ने यूट्यूब चैनल पर भी कहा था कि मुझे 2015 में कोहली द्वारा कही वो बातें याद हैं जब उन्होंने मुझसे कहा था कि भारत दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम बन जाएगा और वह गलत नहीं था। 55 साल के डोनाल्ड ने 72 टेस्ट में 330 और 164 वनडे में 272 विकेट झटके थे। आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तक 39 टेस्ट हुए हैं। इसमें से 15 द. अफ्रीका तो 14 भारत ने जीते हैं। 10 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology