न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind Vs. SA : आकाश चोपड़ा ने इस बात पर जताई चिंता, वसीम जाफर ने पहले टेस्ट के लिए चुनी अपनी एकादश

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मच अवेटेड टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 12:00:36

Ind Vs. SA : आकाश चोपड़ा ने इस बात पर जताई चिंता, वसीम जाफर ने पहले टेस्ट के लिए चुनी अपनी एकादश

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मच अवेटेड टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम को फिर से कुछ ऐसा ही करने की उम्मीद है और फैंस भी यही चाहते हैं। भारत के कई प्रमुख खिलाड़ियों को हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में आराम दिया गया था और अब वे बढ़िया वापसी करने को बेकरार हैं। हालांकि इस बीच दाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की कुछ खामियों को लेकर गहरी चिंता जताई है। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया की सलामी जोड़ी बहुत अच्छा नहीं कर रही है।

अगर ओपनर अच्छा नहीं करते हैं तो टीम अच्छा नहीं करेगी। हमने इंग्लैंड में बेहतर किया क्योंकि रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के प्रदर्शन में निरंतरता रही, लेकिन इस बार रोहित टीम में नहीं हैं, जो एक समस्या हो सकती है। रोहित की गैर मौजूदगी में मयंक अग्रवाल और राहुल यह जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों ने करियर की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट से की थी और अब टीम में वापसी हुई है। इस दौरान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए ओपनिंग की।

जिस तरह के टीम के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं वह चिंता की बात है। मिडिल ऑर्डर में प्रदर्शन करने में निरंतरता की जरूरत है। इस साल चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पिछली बार जब भारतीय टीम दौरे पर आई थी तो कोहली ने सर्वाधिक 286 रन बनाए थे। उनका औसत 47 का रहा। उनके अलावा दूसरे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। अगर आप 4-5 सत्र में अच्छी बैटिंग नहीं करते हैं तो जीतना मुश्किल हो जाता है।

india,south africa,test series,aakash chopra,wasim jaffer,sports news in hindi

जाफर ने सात बल्लेबाज और चार गेंदबाजों पर जताया भरोसा

दाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने पहले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा एकादश का ऐलान किया है। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को टीम में रखकर सभी को हैरान कर दिया। दरअसल कई विशेषज्ञों का मानना है कि रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर को उतारा जाएगा। रहाणे काफी समय से फॉर्म में नहीं है जबकि श्रेयस ने न्यूजीलैंड के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि जाफर ने रहाणे-श्रेयस दोनों को रखा है और पांच के बजाय चार गेंदबाजों पर ही भरोसा जताया है। जाफर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की कठिन परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाजी को मजबूत करने की जरूरत है और मैंने चार गेंदबाज ही चुने हैं। भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका में छह पारियों में केवल एक बार 250+ बनाया और यही कारण है कि हम सभी 3 टेस्ट में 20 विकेट लेने के बावजूद सीरीज हार गए।

ऐसे में अतिरिक्त बल्लेबाज जरूरी है। मैं 7+4 के साथ जाऊंगा। भारतीय गेंदबाज अपनी टीम को गेम में रखेंगे। भारतीय तेज गेंदबाजी अब काफी अनुभवी है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के पास काफी अनुभव है। भारत का ऑलराउंड गेंदबाजी आक्रमण है। मैं कहता रहा हूं कि अगर भारत 400 से अधिक का स्कोर बनाता है, तो इस बात की अधिक संभावना है कि वह मैच जीतेगा। हमारा गेंदबाजी आक्रमण उच्च स्तर का है। बल्लेबाजों के लिए स्कोर बोर्ड पर स्कोर लगाने की चुनौती है। यह एक समस्या रही है।

टीम : मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत