न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Test Series : भारत और इंग्लैंड के प्रदर्शन पर ऐसा बोले इंजमाम, सलमान बट और ज्योफ्री बायकॉट

नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ हो गया। फैसला भारत के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन बरसात ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 7:58:54

Test Series : भारत और इंग्लैंड के प्रदर्शन पर ऐसा बोले इंजमाम, सलमान बट और ज्योफ्री बायकॉट

नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ हो गया। फैसला भारत के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन बरसात ने मजा किरकिरा कर दिया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी इस बारे में बयान दिया है। इंजमाम ने कहा है कि बारिश ने भारत की जीत को ड्रॉ में बदल दिया। भारत ने दिखा दिया है कि वे किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं और आगे सीरीज में कैसा खेलेंगे। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने गेंदबाजी में धमाल मचाने के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी कर उपयोगी योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से टॉप ऑर्डर कुछ स्कोर नहीं कर पाया।

इस मुकाबले में जो देखने वाला थो वो था कोहली-एंडरसन कॉन्टेस्ट। पहला मैच था कोई बात नहीं कोहली फाइटर हैं अगले मैच में वे जरूर वापसी करेंगे। मैं आगे की सीरीज के लिए कह सकता हूं कि भारत का पलड़ा भारी है। भारत को पिछले एक-दो साल में जो युवा खिलाड़ी मिले हैं सभी कमाल हैं। पहले भारत देश के बाहर अच्छा नहीं खेलता था लेकिन आज ये टीम ऑस्ट्रेलिया में जीतकर आई। मैं ऋषभ पंत को देखना चाहता हूं जिस तरह से वे खेलते हैं।


बट को विराट कोहली की वापसी का भरोसा

पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फ्लॉप रहे। कोहली को जेम्स एंडरसन ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। कोहली की फॉर्म को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज सलमान बट ने बयान दिया है। बट ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि कोहली जल्द ही जोरदार वापसी करेंगे। पहली ही गेंद पर आउट होना कोई चिंता का विषय नहीं है। मुझे यकीन है कि वे अच्छी वापसी करेंगे।

वे इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं होंगे। वे इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं और जल्द ही वापसी करेंगे। उन्हें पता है कि वे इंग्लैंड की परिस्थितियों में अच्छा कर चुके हैं। कोहली भी एक इंसान हैं और ऐसा समय आता रहता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कोहली एक क्लासिकल खिलाड़ी हैं। उन्होंने हर टीम के खिलाफ रन बनाए हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक हैं। वे आईसीसी की टॉप रैंकिंग में बने हुए हैं।


बायकॉट ने इस कमी के लिए अंग्रेज बल्लेबाजों पर निकाला गुस्सा

पूर्व कप्तान ज्योफ्री बायकॉट ने पहले टेस्ट में धैर्य और तकनीक की कमी के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को फटकार लगाई है। बायकॉट का मानना है कि कुछ बल्लेबाज गेंद पर शॉट खेलने के लालच को नहीं रोक पाए जबकि वह गेंद शॉट खेलने वाली नहीं थी। वनडे क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। बायकॉट ने ‘द टेलीग्राफ' में लिखा कि मैं हाल में ग्राहम गूच से मिला और हमने इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर बात की।

उन्होंने सारी चीजों का सार बताते हुए कहा कि अगर गेंदबाज चार गेंद पर रन बनाने का मौका नहीं देता है तो फिर हमारे बल्लेबाज पांचवीं या छठी गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश करेंगे और पूरी संभावना है कि वे विकेट गंवा देंगे। फ्रेंचाइजी लीग को देखते हुए यह कहना अजीब लगेगा कि टिके रहो और रक्षात्मक खेल दिखाओ लेकिन जैसा कि गूच ने कहा कि टीमों को सिर्फ कुछ अच्छी गेंद फेंकने की जरूरत है क्योंकि उन्हें पता है कि जल्द ही बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने के लालच में आ जाएगा। अगर आपका रक्षण मजबूत नहीं है तो टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष गेंदबाज नई गेंद से आपकी कमजोरी ढूंढ लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?