Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्विन के लिए ऐसा बोले चोपड़ा, KP इन 3 अंग्रेजों को देना चाहते हैं मौका, इन्होंने की सिराज की तारीफ

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने दोनों टेस्ट में ही तगड़ा खेल दिखाया। नॉटिंघम ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 8:38:15

अश्विन के लिए ऐसा बोले चोपड़ा, KP इन 3 अंग्रेजों को देना चाहते हैं मौका, इन्होंने की सिराज की तारीफ

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने दोनों टेस्ट में ही तगड़ा खेल दिखाया। नॉटिंघम में वह जीत के काफी करीब थी और यह टेस्ट ड्रॉ रहा। लॉर्ड्स में खेले गए गए दूसरे टेस्ट में भारत ने 151 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने दोनों टेस्ट में अपने सेम 11 खिलाड़ियों पर भरोसा किया। हालांकि लॉर्ड्स के लिए कहा था जा रहा था कि उसे रवींद्र जडेजा की जगह अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खिलाना चाहिए।

ऐसा नहीं करने पर कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं। अब 25 अगस्त से लीड्स में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा और इसमें भी अश्विन को मौका मिलने की संभावना बहुत कम है। इस बारे में पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि भारत के पास अश्विन को लॉर्ड्स में खिलाने का मौका था, क्योंकि पिच सूखी और धीमी थी।

लेकिन लीड्स में स्पिनरों की ज्यादा जरूरत नहीं है। वैसे भी, तेज गेंदबाजों की चौकड़ी की सफलता ने इंग्लैंड के खेमे में डर भर दिया है। जडेजा को भले ही विकेट न मिले हों, लेकिन इससे भारतीय टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


पीटरसन ने टॉप 3 बल्लेबाजों का उड़ाया मजाक!

इंग्लैंड को दिग्गज बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन (केपी) ने तीसरे टेस्ट के लिए एक मास्टर प्लान बताया है। पीटरसन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि मैं तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में बड़े पैमाने पर बदलाव की वकालत करता हूं। वे लॉर्ड्स में पांचवें दिन की तरह बल्लेबाजी करने वाले लाइन-अप से बदतर नहीं हो सकते हैं, जो पूरी तरह से नाकाम रहे।

मैं इस समय इंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाजों को गेंदबाजी करा सकता हूं और बहुत कम दबाव में आ सकता हूं जबकि मेरी उम्र 41 साल है। भारत का कोई भी गेंदबाज वास्तव में किसी भी नुकसान के बारे में चिंतित नहीं है। पीटरसन चाहते हैं कि इंग्लिश टीम प्रबंधन डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन और हैरी ब्रुक के साथ खेले, जो सभी सीमित ओवरों के विशेषज्ञ हैं।


भारत के लिए एक तोहफा हैं सिराज : बॉयकॉट

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ज्योफ्री बॉयकॉट ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की है। बायकॉट ने कहा कि मुझे सिराज पसंद है। वे ऊर्जा से भरपूर हैं। किसी को भी उन्हें कुछ भी रोकने के लिए नहीं कहना चाहिए। उन्हें अपने तरीके से फलने-फूलने दें। वे भारत के लिए एक तोहफा है, हालांकि वे काफी नए हैं। भारत के पास एक अच्छा पेस अटैक।

मैं रविचंद्रन अश्विन को टीम में रखना चाहूंगा। दो श्रेष्ठ श्रेणी के स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज मेरी पसंद का अटैक होगा। जिस तरह से भारतीय टीम एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती है, मुझे वह पसंद आया। जब मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी कर रहे थे, पूरी टीम बालकनी से चिल्ला रही थी। वे उनका स्वागत करने भी उतरे। ये बातें एकजुटता लाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology