न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, ऋषभ पंत को छठे नंबर पर उतारना सही नहीं क्योंकि…

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज चार अगस्त से शुरू होनी है। इस सीरीज पर फैंस के साथ क्रिकेट विशेषज्ञों की भी

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 1:02:50

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, ऋषभ पंत को छठे नंबर पर उतारना सही नहीं क्योंकि…

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज चार अगस्त से शुरू होनी है। इस सीरीज पर फैंस के साथ क्रिकेट विशेषज्ञों की भी नजर है। भारतीय टीम इसमें बढ़िया प्रदर्शन कर विदेशी धरती पर खुद को साबित करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड इस साल के शुरू में भारत में टेस्ट सीरीज में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगा। इस बीच कई पूर्व क्रिकेटर इस सीरीज को लेकर अपनी राय रख चुके हैं। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व कमेंटेटर नासिर हुसैन ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बयान दिया है। नासिर का मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों को देखते हुए पंत को टेस्ट में छठे नंबर (फोर्थ डाउन) पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरना चाहिए।

नासिर ने कहा, जडेजा की जगह टीम में…

नासिर ने डेली मेल से कहा कि जैसा कि मैंने भारतीय टीम में देखा है, अगर इंग्लैंड पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाता है, तो सीम गेंदबाजों के साथ वो ज्यादा कॉन्फिडेंट हो जाएगा। फिर पंत को छठे नंबर पर उतारना एक स्थान ज्यादा होगा। नासिर ने इशारों-इशारों में ये बताना चाहा है कि पंत को 7वें नंबर पर उतरना चाहिए क्योंकि टीम इंडिया के लिए इंग्लिश कंडीशन में 3 पेस गेंदबाजों और एक स्पिनर से साथ खेलना सही रहेगा। जडेजा की जगह टीम में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को खिलाया जाए जो पंत की जगह नंबर 6 पर उतरे।

पंत का क्वारंटाइन पीरियड खत्म, टीम से जुड़ने को तैयार

ऋषभ पंत टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। वे खचाखच भरे वेम्बले स्टेडियम में यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच देखने के बाद कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि उनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और क्वारंटाइन पीरियड भी समाप्त हो चुका है। ऐसे में वे 27 जुलाई से होने वाले दूसरे प्रेक्टिस मैच से पहले डरहम में टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। वे फिलहाल लंदन में ही हैं। पंत अपने एक रिश्तेदार के यहां क्वारंटाइन थे। टीम इंडिया के थ्रो डाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी भी 14 जुलाई को कोरोना संक्रमित मिले थे। गरानी के संपर्क में आए विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा, ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और बॉलिंग कोच भरत अरुण भी लंदन में ही हैं। इन्हें 10 दिन यानी 24 जुलाई तक आइसोलेशन में गुजारने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत