न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

107 पदकों के साथ भारत ने समाप्त किया एशियन गेम्स का सफर, आखिरी दिन जीते 6 गोल्ड

एशियाई खेल 2023 में भारत का सफर खत्म हो चुका है। भारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 7:16:21

107 पदकों के साथ भारत ने समाप्त किया एशियन गेम्स का सफर, आखिरी दिन जीते 6 गोल्ड

नई दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत का सफर खत्म हो चुका है। भारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच, 13वें दिन नौ और 14वें दिन 12पदक मिले।

भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 28

रजतः 38

कांस्यः 41

कुलः 107

भारत ने एशियन गेम्स में अपना अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय एथलीटों ने 14वें दिन यानी शनिवार को 6 गोल्ड सहित कुल 12 मेडल अपने नाम किए। 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज के साथ भारत ने मेडल टेली में चौथे स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया। आखिरी दिन भारत की मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया वहीं कबड्डी में भारतीय पुरुष और महिला टीम चैंपियन बने। बैडमिंटन के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत को गोल्ड मिला वहीं आर्चरी के पुरुष और महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय तीरंदाजों ने गोल्ड पर निशाना साधा।

इस प्रतियोगिता में भारत ने सबसे ज्यादा पदक एथलेटिक्स में जीते। ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलीन थ्रो में अपने खिताब का बचाव किया। उन्होंने 88.88m थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। भारतीय एथलीटों ने एथलेटिक्स में इस बार धमाकेदार प्रर्दशन किया। इस बार एथलेटिक्स में भारत ने सर्वाधिक 29 मेडल अपने नाम किए।

चेस में महिला और पुरुष टीम को रजत

चेस में भारत की पुरुष और महिला टीम को रजत पदक मिला है। पुरुषों में विदित गुजराती, अर्जुन एर्गैसी और पी हरिकृष्णा ने फिलीपींस के खिलाफ अपने-अपने राउंड 9 मैच जीते, जबकि आर प्रागनानंद ने अपना मैच ड्रा कराया। वहीं, महिलाओं में द्रोणवल्ली हरिका, रमेशबाबू वैशाली, वंतिका अग्रवाल और सविता भास्कर ने देश के लिए रजत जीता।

कुश्ती में दीपक को रजत मिला

कुश्ती में पुरुषों के 86 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में भारत के दीपक पूनिया को ईरान के हसन यजादनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ईरानी खिलाड़ी ने तकनीकी वरीयता के आधार पर जीत हासिल की। इसके साथ ही दीपक को रजत के साथ संतोष करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत