न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: कोटा में छात्र की आत्महत्या के बाद ADM की बड़ी कार्रवाई, एंटी हैंगिंग डिवाइस न होने पर पीजी सीज

राजस्थान के शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के दो मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 12:59:36

राजस्थान: कोटा में छात्र की आत्महत्या के बाद ADM की बड़ी कार्रवाई, एंटी हैंगिंग डिवाइस न होने पर पीजी सीज

राजस्थान के शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के दो मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। शनिवार सुबह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) के आदेश पर कोटा पुलिस ने विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक पीजी को सीज कर दिया। यह वही पीजी है, जहां मंगलवार रात हरियाणा के नीरज जाट नामक छात्र ने पंखे के कड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। यह कार्रवाई पीजी में एंटी हैंगिंग डिवाइस न होने के कारण की गई है।

कलेक्टर संग बैठक के बाद एक्शन

इस कार्रवाई से पहले जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने जिला प्रशासन और कोचिंग संचालक हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ एक बैठक की थी। बैठक के दौरान जब आत्महत्या रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइनों के पालन पर सवाल किया गया, तो अध्यक्ष ने बताया कि 90 प्रतिशत हॉस्टलों में इन गाइडलाइनों का पालन हो चुका है। हालांकि, कई हॉस्टल और पीजी ऐसे हैं, जहां एंटी हैंगिंग डिवाइस अभी तक नहीं लगाए गए हैं।

कोटा आने के 2 साल बाद किया सुसाइड

नीरज जाट पिछले 2 साल से कोटा के राजीव गांधी नगर क्षेत्र स्थित आनंद कुंज रेजीडेंसी में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीजी मालिक ने सुबह इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गाइडलाइनों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई

एडीएम सिटी अनिल कुमार सिंघल ने बताया, "अम्बेडकर नगर स्थित मकान नंबर सी-15 को आज हमने सीज कर दिया है। कोटा में स्टूडेंट्स की आत्महत्या के बाद हम गाइडलाइनों के पालन की लगातार निगरानी कर रहे हैं। सभी हॉस्टल संचालकों और अन्य संबंधित लोगों से गाइडलाइनों के पालन को लेकर बैठक की गई और निर्देश दिए गए हैं। जो गाइडलाइनों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

कोटा की शुरुआत 2025 के लिए चिंता का कारण

कोटा में 2024 में 15 आत्महत्या के मामले सामने आए थे, जिसके बाद सरकार ने हैंगिंग डिवाइस और काउंसलिंग जैसे कई कदम उठाए थे। हालांकि, 2025 की शुरुआत कोटा के लिए अच्छी नहीं रही है, क्योंकि नए साल में भी आत्महत्या की घटनाएं जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट