न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सीकर में आवारा पशुओं का आंतक, ट्यूशन से लौट रहे स्टूडेंट की बाइक से भिड़ा सांड, सीने में घुसा सींग, पसलियां टूटी

बाइक के सामने अचानक सांड आने से बाइक सांड से टकरा गई और सांड ने छात्र के सीने में सींग घुसा दिया। जिससे छात्र की पसलियां टूट गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 1:17:38

राजस्थान: सीकर में आवारा पशुओं का आंतक, ट्यूशन से लौट रहे स्टूडेंट की बाइक से भिड़ा सांड, सीने में घुसा सींग, पसलियां टूटी

राजस्थान में सीकर शहर के रामलीला मैदान में शुक्रवार शाम एक और दर्दनाक हादसा हुआ जब कोचिंग में पढ़ाई कर वापस घर लौट रहे छात्र की बाइक के सामने अचानक आवारा सांड आ गया। बाइक के सामने अचानक सांड आने से बाइक सांड से टकरा गई और सांड ने छात्र के सीने में सींग घुसा दिया। जिससे छात्र की पसलियां टूट गई। घायल छात्र को आसपास के लोगों ने अस्पताल। जिसके बाद उसका सीकर के SK अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल छात्र का नाम विनोद है। घटना के बाद विनोद के पिता करनदीप ने बताया कि शाम को करीब 6:30 बजे विनोद कोचिंग में पढ़ाई कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान शहर के रामलीला मैदान स्थित गुरुद्वारे के सामने अचानक उसकी बाइक के सामने आवारा सांड आ गया। आवारा सांड के सामने आने से बाइक सांड से टकरा गई। इस दौरान सांड ने विनोद के सीने में करीब 2 इंच तक सींग घुसा दिया। जिससे विनोद की पसलियां टूट गई। जिसका अभी अस्पताल में इलाज जारी है।

इससे पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

सीकर में यह पहली बार नहीं है कि आवारा पशुओं के हमले की घटना सामने आई हो। यहां के मुख्य सड़कों पर आवारा जानवर दिन-रात घूमते रहते हैं। इसके चलते पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

प्रशासन कर रहा अनदेखी


लोगों के विरोध को देखते हुए नगर परिषद के कर्मचारी आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम चलाकर आवारा पशुओं को पड़कर शहर से बाहर छोड़ देते है। जब मामला शांत हो जाता है तो अभियान बंद कर दिया जाता है। ऐसे में शहर से बाहर छोड़े गए आवारा पशु घूमते फिरते वापस मुख्य बाजारों तक पहुंच जाते हैं और आवारा पशुओं के हमले से ऐसी घटनाएं हो जाती है। इसलिए जिला प्रशासन को आवारा जानवरों के स्थाई प्रबंध को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए। जिससे ऐसी घटनाओं की रोकथाम हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका