न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने इनके लिए छोड़ी स्मोकिंग की बुरी आदत, ‘कयामत से कयामत तक’ में काम से खुश नहीं थे सुपरस्टार

सुपरस्टार आमिर खान बेटे जुनैद खान को सपोर्ट करने के लिए उनकी फिल्म ‘लवयापा’ के ट्रेलर इवेंट में पहुंचे। इस दौरान आमिर ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 1:01:23

2 News : आमिर ने इनके लिए छोड़ी स्मोकिंग की बुरी आदत, ‘कयामत से कयामत तक’ में काम से खुश नहीं थे सुपरस्टार

सुपरस्टार आमिर खान बेटे जुनैद खान को सपोर्ट करने के लिए उनकी फिल्म ‘लवयापा’ के ट्रेलर इवेंट में पहुंचे। इस दौरान आमिर ने मीडिया के साथ कई बातें शेयर कीं। आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने किस कारण अब स्मोकिंग करना और तंबाकू खाना छोड़ दिया है। आमिर ने कहा कि मुझे स्मोकिंग करना काफी पसंद था। मैं इसे एंजॉय करता था। कितने सालों से मैं सिगरेट पीता था फिर पाइप पीता हूं। मैं तंबाकू बहुत एंजॉय करता था जो कि सेहत के लिए सही नहीं है और किसी को भी यह नहीं करना चाहिए।

मुझे खुशी है कि मैंने ये बुरी आदत छोड़ दी है। ये अच्छी आदत नहीं थी और इसकी जो वजह है वो काफी खास है। ये फैसला मेरे लिए टर्निंग प्वाइंट रहा है क्योंकि यह मैंने अपने बेटे जुनैद के लिए लिया। मैंने अपने दिल में एक मन्नत मांग ली, ये चले नहीं चले मैं अपनी तरफ से छोड़ रहा हूं एक पिता होने के नाते। इस दौरान आमिर ने प्यार को लेकर भी बात की। आमिर ने कहा कि मैं बहुत रोमांटिक आदमी हूं मां कसम। बहुत फनी लगता है सुनने में लेकिन मेरी दोनों बीवियों से पूछ लो। यही वजह है कि मेरी सारी फेवरेट फिल्में रोमांटिक है।

मैं रोमांटिक फिल्मों में खो जाता हूं। मुझे सच्चे प्यार पर विश्वास रहता है। जैसे हम लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं हमारी प्यार को लेकर समझ और बढ़ रही है। आप समझते हैं जिंदगी को, लोगों को, अपने आपको। जैसे मैं ग्रो हो रहा हूं मुझे एहसास हुआ कि मेरी क्या-क्या खामियां हैं, गलतियां रही हैं और मैंने सुधरने की कोशिश की है। आज मेरे लिए प्यार का मतलब है ऐसे किसी सोलमेट को ढूंढना जिसके साथ आप कम्फर्टेबल हैं और आपको लगता है मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया हूं। जब मैं ऐसे इंसान को पा लूंगा अपने आप मैं उससे कनेक्ट कर पाऊंगा।

aamir khan,superstar aamir khan,aamir smoking,junaid khan,loveyapa movie,khushi kapoor,qayamat se qayamat tak movie,juhi chawla

‘कयामत से कयामत तक’ में जूही चावला ने किया था अच्छा काम : आमिर खान

36 साल पहले आमिर खान (59) की लीड एक्टर के रूप में पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ आई थी। आमिर के साथ फिल्म में एक्ट्रेस जूही चावला लीड रोल में थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही। आमिर ने शुक्रवार (10 जनवरी) को ‘लवयापा’ का ट्रेलर उसी जगह पर लॉन्च किया, जहां ‘कयामत से कयामत तक’ का प्रीमियर रखा गया था। आमिर ने कहा कि अपनी फिल्म को याद करते हुए कहा कि मैं अपने काम से खास खुश नहीं था।

मुझे लगता था मेरा काम कच्चा है, कुछ सीन्स मैंने काफी अच्छे किए, कुछ गाने के क्षण, पापा कहते हैं, अच्छा था लेकिन एक एक्टर के तौर पर कुछ सीन्स मुझे हमेशा परेशान करते हैं। मुझे लगता था मजा नहीं आया। जूही ने अच्छा काम किया था। वो अपने हाव-भाव, डायलॉग और एक्सप्रेशन पर अच्छी पकड़ बनाए हुए थीं। वो साफ और निखरी हुई नजर आ रही थीं। जूही ने बहुत कमाल का काम किया, साफ काम किया। मैं बहुत तेज भी बोलता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ