न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण की सेहत देख चिंतित हुए फैंस, रैम्प वॉक का वीडियो वायरल, टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक

फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड के लिए अब तक कई शानदार फिल्में बना चुके हैं। फैंस उनकी फिल्मों पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। करण की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 1:46:05

2 News : करण की सेहत देख चिंतित हुए फैंस, रैम्प वॉक का वीडियो वायरल, टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक

फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड के लिए अब तक कई शानदार फिल्में बना चुके हैं। फैंस उनकी फिल्मों पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। करण की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। इस फिल्म से करण ने करीब 5 साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। वे अपने शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। अब करण का एक ऐसा लुक सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल करण शुक्रवार (10 जनवरी) रात मुंबई में एक फैशन शो का हिस्सा बने थे।

वे रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आए। इस दौरान करण ने डिजाइनर्स कपड़ों के साथ साथ बेहद खूबसूरत नेकलेस भी कैरी किया था। लटके-झटके दिखाते करण के तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। करण के इस अवतार को मिली-जुली रिएक्शन मिल रही हैं। कुछ लोगों को उनकी सेहत की चिंता सता रही तो कुछ यूजर्स उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। करण ने अपने इस लुक का फोटोशूट भी फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिनी शेट्टी, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत तमाम स्टार्स ने शिरकत की। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धार्थ और करण के साथ रैंप वॉक करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। करण को देख एक यूजर सोशल मीडिया पर लिखते हैं, “वो सब तो ठीक है, लेकिन करण आप इतने कमजोर कैसे हो गए?”

दूसरे ने लिखा, “ये क्या हाल बना लिया है और क्यों?” तीसरे लिखते हैं, “लगता है करण किसी बीमारी या डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं।” करण जल्द ही फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ लेकर आएंगे, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। करण नेटफ्लिक्स के लिए एक अनटाइटल्ड सीरीज का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

टीकू तलसानिया को उनके हास्य किरदारों के लिए किया जाता है याद

टीवी और सिनेमा दोनों में भरपूर काम कर चुके टीकू तलसानिया (70) को हार्ट अटैक आया है। टीकू फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। टीकू के फैंस चिंता में पड़ गए हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार टीकू को मेजर हार्ट अटैक आया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से टीकू की हालत को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। टीकू 250 से ज्यादा फिल्मों और ढेरों सीरियल में काम कर चुके हैं।

टीकू ने करिअर की शुरुआत साल 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से की थी। दो साल बाद उन्होंने ‘प्यार के दो पल’, ‘ड्यूटी’ और ‘असली नकली’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा। टीकू ने इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों के साथ काम किया। फैंस ने खास तौर से उन्हें कॉमेडियन के रूप में खूब प्यार दिया। वे ‘बोल राधा बोल’, ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों का भी हिस्सा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा