न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs PAK: फाइनल जीतने के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिली ट्रॉफी, मेडल और कप होटल ले गए मोहसिन नकवी, BCCI नाराज, लेगी एक्शन

एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन ट्रॉफी और मेडल टीम इंडिया को नहीं मिले। ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी कप अपने होटल ले गए, जिस पर BCCI ने कड़ा रुख अपनाया और कार्रवाई की चेतावनी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 7:56:59

IND vs PAK: फाइनल जीतने के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिली ट्रॉफी, मेडल और कप होटल ले गए मोहसिन नकवी, BCCI नाराज, लेगी एक्शन

एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। नियमों के मुताबिक, विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी मिलनी चाहिए थी। लेकिन इस बार नजारा बिल्कुल अलग रहा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी टीम इंडिया को ट्रॉफी और मेडल देने की बजाय सीधे इन्हें अपने होटल में ले गए। मामला सामने आया तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भड़क उठा और साफ संकेत दिए कि अब इस पर कार्रवाई होगी।

ट्रॉफी लेने से इंकार, नकवी का विवादित कदम

फाइनल के बाद हुई प्रजेंटेशन सेरेमनी में नकवी मंच पर मौजूद थे। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। इसके बाद BCCI ने तय किया कि कप अमीरात क्रिकेट बोर्ड के वाइस चेयरमैन से लिया जाएगा। इस फैसले से नाराज होकर नकवी न सिर्फ एशिया कप की ट्रॉफी बल्कि टीम इंडिया के मेडल भी अपने साथ होटल ले गए। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नकवी का कहना था—"भारतीय टीम को ट्रॉफी देना जरूरी नहीं है।"

BCCI का कड़ा रुख

नकवी की इस हरकत के बाद BCCI पूरी तरह भड़क गया। बोर्ड के सचिव देवजीत साइकिया ने बयान जारी कर बताया कि आखिर क्यों भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार किया। उन्होंने कहा—भारत उस देश से जंग लड़ चुका है, जहां से नकवी आते हैं। ऐसे में खेल भावना को ठेस पहुंचेगी अगर हम ट्रॉफी उसी देश के प्रतिनिधि से लें। यही कारण था कि BCCI ने उनसे कप स्वीकार करने से मना कर दिया।

साइकिया ने जताई नाराजगी

देवजीत साइकिया ने सख्त लहजे में कहा—"हमने ट्रॉफी लेने से इनकार जरूर किया, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि कोई उसे अपने होटल ले जाए। यह रवैया खेल की गरिमा के खिलाफ है। हम उम्मीद करते हैं कि नकवी तुरंत ट्रॉफी और मेडल भारतीय टीम को लौटाएं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साइकिया ने आगे कहा, "हमारे सशस्त्र बलों ने सीमा क्षेत्र में इसे अंजाम दिया है, अब दुबई में भी यही दोहराया गया है। इसलिए यह एक बेहतरीन क्षण है, भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर... पहले ऑपरेशन सिंदूर था और अब ऑपरेशन किला है। इसलिए यह कुछ शत्रुतापूर्ण देशों द्वारा की गई सभी बेतुकी हरकतों का करारा जवाब है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दुबई के अंतिम मैच के भव्य अवसर पर इससे बेहतर जवाब हो सकता है।"

साइकिया ने बताया कि, "बीसीसीआई ने सभी खेलों के संबंध में भारत सरकार द्वारा बनाई गई भावना और नीति का पालन किया है। इसलिए जब कोई द्विपक्षीय टूर्नामेंट होता है, तो भारत पाकिस्तान या किसी अन्य शत्रु देश के खिलाफ नहीं खेलेगा। और बीसीसीआई पिछले 12-15 सालों से ऐसा करता आ रहा है। सरकार ने कहा है कि बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में, चाहे वह क्रिकेट हो या फुटबॉल, हमें खेलना ही होगा। अन्यथा, महासंघ पर अंतर्राष्ट्रीय महासंघों द्वारा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसलिए हमने केंद्र सरकार की नीति का पालन किया।"

BCCI करेगी आधिकारिक कार्रवाई

BCCI सचिव ने अंत में साफ कर दिया कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बोर्ड चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन सेरेमनी में हुआ, उसका विरोध दर्ज कराया जाएगा। साथ ही ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की मांग की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत