न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind Vs Pak: पाक टीम का आतंकियों के प्रति खुला समर्थन! मसूद अजहर जैसे आतंकियों के परिवारों को दान करेगी मैच फीस, कप्तान सलमान आगा ने किया ऐलान

एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने ऐलान किया कि टीम अपनी मैच फीस भारत पर हमले में मारे गए आतंकियों के परिवारों को देगी। जानें पाक टीम का आतंकवाद के प्रति समर्थन और फाइनल के विवादों की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 11:41:17

Ind Vs Pak: पाक टीम का आतंकियों के प्रति खुला समर्थन! मसूद अजहर जैसे आतंकियों के परिवारों को दान करेगी मैच फीस, कप्तान सलमान आगा ने किया ऐलान

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तानी टीम को करारी हार दी। इस हार के बाद पाकिस्तान में विरोध और गुस्से की लहर देखने को मिली। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ से लेकर टीम के कप्तान सलमान आगा तक ने सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम पर अपनी नाराज़गी जताई। ख़्वाजा आसिफ़ ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी उपमहाद्वीप में शांति की संभावना और क्रिकेट की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं सलमान आगा ने आरोप लगाया कि भारत ने मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाकर क्रिकेट का अपमान किया।

लेकिन इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की आतंकवाद पर सहमति का भंडाफोड़ भी कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि पूरी पाकिस्तानी टीम अपनी मैच फीस भारत पर हमले में मारे गए नागरिकों के परिवारों को दान करेगी। उनके अनुसार भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 7 मई को मारे गए लोग आम नागरिक नहीं बल्कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी थे, जिनमें मसूद अजहर के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस पर तीन दिनों तक स्ट्राइक की थी।

भारत की स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादी

भारत की स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर मरकज सुभानल्लाह पर हमला हुआ, जिसमें आतंकी मसूद अजहर के 14 परिवारिक सदस्य मारे गए। इसमें दो बहनोई – यूसुफ अजहर और मोहम्मद जमील अहमद, और उनका बेटा हम्ज़ा जमील शामिल था। इसके अलावा आतंकी हुज़ैफ़ा अजहर भी मारा गया, जो मसूद अजहर के भाई इब्राहिम अजहर का गोद लिया बेटा था और अफगानिस्तान व ख़ैबर पख्तूनख्वाह में जैश का संचालन करता था।

मुज़फ़्फ़राबाद स्थित मरकज़ बिलाल के संचालक याकूब मुग़ल, जैश कमांडर हसन खान और उसके साथी वकास, मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मुदस्सिर और अबू उकसा भी इस स्ट्राइक में मारे गए। सलमान आगा ने अब ऐलान किया कि उनकी टीम की मैच फीस इन आतंकियों के परिवारों को दी जाएगी, जिससे यह साफ हो गया कि पाकिस्तानी टीम आतंकवाद का समर्थन कर रही है।

पाकिस्तानी टीम और आतंकवाद के संबंध

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का आतंकवाद के प्रति झुकाव कोई नई बात नहीं है। पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के समय में भी उनके तालिबान समर्थक रवैये को लेकर विवाद रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी, जैसे साहिबज़ादा फरहान, मैच के दौरान हिंसक इशारे करते देखे गए। भारत के खिलाफ हार के बाद सलमान आगा ने पूरे टीम की मैच फीस आतंकवादियों के परिवारों को देने का ऐलान किया।

यह स्पष्ट संदेश है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम, सेना और सरकार आतंकवादियों और उनके परिवारों को सम्मान देती आ रही है। यह न केवल खेल में बल्कि राजनीतिक और सुरक्षा दृष्टिकोण से भी खतरनाक संकेत है। पाकिस्तानी कप्तान और टीम का यह कदम दक्षिण एशिया में सुरक्षा और शांति की चुनौतियों को और बढ़ा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत