न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind. V/s Eng. : कुंबले-भज्जी को पीछे छोड़ नंबर-1 बने अश्विन-जडेजा, रचा इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में पहले भारत की सफल जोड़ी अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की थी, जिन्होंने भारत के लिए एक जोड़ी के रूप में 501 विकेट चटकाए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन पहले तीन विकेट लेकर अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। अश्विन-जडेजा की जोड़ी 502 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में भारत की नंबर-1 जोड़ी बन गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 6:58:15

Ind. V/s Eng. : कुंबले-भज्जी को पीछे छोड़ नंबर-1 बने अश्विन-जडेजा, रचा इतिहास

रविचंद्रन अश्विन जहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में पहले भारत की सफल जोड़ी अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की थी, जिन्होंने भारत के लिए एक जोड़ी के रूप में 501 विकेट चटकाए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन पहले तीन विकेट लेकर अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। अश्विन-जडेजा की जोड़ी 502 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में भारत की नंबर-1 जोड़ी बन गई है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय जोड़ी

502- रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा

501 - अनिल कुंबले और हरभजन सिंह

474 - जहीर खान और हरभजन सिंह

431 - रवि अश्विन और उमेश यादव

412 - अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ

ये है दुनिया की सबसे सफल जोड़ी

टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली जोड़ी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की है। इन दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में कुल 1039 विकेट लिए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा की जोड़ी है, जिसने 1001 विकेट हासिल किए हैं।

भारतीय स्पिनरों के आगे नतमस्तक हुई इंग्लैंड, 246 रन पर सिमटी

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लिश बल्लेबाज शुरुआत में बैजबॉल शैली में खेले और 55 रन ठोक डाले लेकिन, रविचंद्रन अश्विन ने आते ही सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ इंग्लैंड को संभलने का मौका नहीं दिया। इंग्लिश बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने जूझते नजर आए और इंग्लैंड की पहली पारी महज 246 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 70 और बेन डकैट ने 35 रन की पारी खेली। वहीं भारत के लिए आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 तो अक्षर पटेल बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल