न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL टीमों के मालिकों और BCCI के मध्य बुधवार को अहम बैठक, इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर होगी चर्चा

बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के मालिकों के बीच 31 जुलाई बुधवार शाम 7.30 बजे मुंबई में अहम मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में मेगा ऑक्शन, रिटेंशन रूल समेत कई विषयों पर चर्चा संभव है। अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार BCCI, IPL टीमों के मालिकों के साथ इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर भी चर्चा कर सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 9:59:49

IPL टीमों के मालिकों और BCCI के मध्य बुधवार को अहम बैठक, इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर होगी चर्चा

बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के मालिकों के बीच 31 जुलाई बुधवार शाम 7.30 बजे मुंबई में अहम मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में मेगा ऑक्शन, रिटेंशन रूल समेत कई विषयों पर चर्चा संभव है। अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार BCCI, IPL टीमों के मालिकों के साथ इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर भी चर्चा कर सकती है। यह वही इम्पैक्ट प्लेयर रूल है, जिसे लेकर क्रिकेट जगत 2 गुटों में बंट गया था।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल को IPL 2023 में लागू किया गया था, लेकिन विशेष रूप से यह 2024 में चर्चा का विषय बना था। प्रशंसकों से लेकर टीमों के कई कोच भी इसके विरोध में दिखे थे, लेकिन BCCI पर दबाव यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग का ब्रॉडकास्टर इम्पैक्ट प्लेयर रूल को जारी रखने के पक्ष में है।

ब्रॉडकास्टर की ओर से दबाव इसलिए भी होगा क्योंकि ब्रॉडकास्टिंग राइट्स 48 हजार करोड़ में बिके थे। बोर्ड भी इस विषय पर कुछ स्पष्ट रुख नहीं अपना पा रहा है, लेकिन IPL 2024 में मुद्दा उठाया गया था कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल के कारण ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और यही 31 जुलाई की मीटिंग में चर्चा का बड़ा विषय हो सकता है।
गौरतलब है कि सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2 साल पहले इम्पैक्ट प्लेयर रूल का परीक्षण किया गया था। ऐसे संकेत हैं इस लीग से इम्पैक्ट प्लेयर रूल को हटाया जा सकता है, लेकिन इस विषय पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगले कुछ दिनों के भीतर इस विषय पर बड़ा फैसला सुनाया जा सकता है।

मीटिंग में पहला मुद्दा IPL 2025 मेगा ऑक्शन के संबंध में उठाया जा सकता है। इसमें रिटेंशन रूल्स, राइट टू मैच के अलावा टीम के पर्स और खिलाड़ियों को ट्रेड करने का विषय भी उठाया जा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर रूल और विदेशी खिलाड़ियों पर भी चर्चा संभव है। IPL के गेमिंग राइट्स, मर्चेंडाइज़ और इंडियन प्रीमियर लीग के अन्य बिजनेस से जुड़े फैसलों पर भी बातचीत की संभावना जताई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल