न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैं भी इंसान हूं, मुझसे गलतियां होंगी’ – IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों कही यह बात

‘मैं भी इंसान हूं, मुझसे गलतियां होंगी’ – IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने अपने क्रिकेट करियर और मानसिक तैयारी पर खुलकर बयान दिया। पढ़ें उनके ब्रेक, मेहनत और टीम में वापसी की पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 26 Mar 2026 8:54:33

‘मैं भी इंसान हूं, मुझसे गलतियां होंगी’ – IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों कही यह बात

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की आईपीएल में वापसी हो गई है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद, इस सीजन उन्हें फिर से दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया। IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें बेस प्राइस 75 लाख रुपये पर खरीदा। हालांकि, IPL 2023 और 2024 में दिल्ली की ओर से उन्हें पर्याप्त मौके मिले, लेकिन बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन रहा। इन दो सीज़न में 16 पारियों में उन्होंने केवल 304 रन बनाए। आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले शॉ ने अपने क्रिकेट करियर और मानसिक तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ब्रेक ने दिया पृथ्वी शॉ को नई ताकत

IPL 2026 की शुरुआत से पहले शॉ ने माना कि उन्हें जो एक साल का ब्रेक मिला, वह उनके लिए फायदेमंद रहा। उन्होंने कहा, “इस समय में मैंने अपनी जिंदगी का मजा लिया। मैंने अलग-अलग जगहों की यात्रा की और मानसिक रूप से खुद को तरोताजा किया। इसके बाद मैंने फिर से वही रूटीन अपनाया – कड़ी मेहनत, प्रैक्टिस और ट्रेनिंग। अब मैं पहले से तीन गुना मेहनत कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह ब्रेक मेरे लिए जरूरी और लाभकारी था।”

IPL 2024 के दौरान, दिल्ली कैपिटल्स ने शॉ को टीम से बाहर कर दिया था। इसके बाद, 2024-25 सीजन में उन्हें उनकी घरेलू टीम महाराष्ट्र से भी बाहर किया गया। टीम के साथी और कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि शॉ को अपने काम करने की आदतों में सुधार की जरूरत है।

इस पर शॉ ने साफ कहा, “मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी। बाहर जो लिखा या कहा जाता है, उसका मुझे सिर्फ आधा ही पता होता है। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मुझे जानते हैं। सोशल मीडिया या अखबार में जब मेरे बारे में कुछ लिखा जाता था, तो मैं उसे पूरी तरह समझने के लिए बहुत छोटा था। अब मैं हर चीज़ को समझने और सीखने की कोशिश कर रहा हूं।”

टीम में जगह बनाने के लिए होगी कड़ी मेहनत

IPL 2026 में पृथ्वी शॉ को पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। दिल्ली के लिए केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, लेकिन उनके साथ ओपनर कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। टीम के पास विकल्प हैं – अभिषेक पोरेल, पथुम निसंका और पृथ्वी शॉ। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि केएल राहुल के साथ किसे ओपनिंग का मौका मिलता है।

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 का पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत