न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हसन अली ने मांगी माफी, कॉनवे की जगह मिशेल शामिल, BCCI ने लागू की रोटेशन पॉलिसी!

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की खिताबी जीत के नायक रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 1:25:56

हसन अली ने मांगी माफी, कॉनवे की जगह मिशेल शामिल, BCCI ने लागू की रोटेशन पॉलिसी!

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की खिताबी जीत के नायक रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कैच छोड़ने के बाद पूरे देश की नजरों में खलनायक बन गए। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और नकारात्मकता का सामना करना पड़ा। अब हसन ने निराशाजनक प्रदर्शन के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वे किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा निराश हैं और उन्होंने इस खराब दौर से उबरते हुए मजबूत होकर वापसी करने का वादा किया। हसन ने ट्वीट किया कि मुझे पता है कि आप सभी निराश हो क्योंकि मेरा प्रदर्शन आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं था लेकिन आप मेरे से ज्यादा निराश नहीं हो।

मेरे से अपनी अपेक्षाएं मत बदलिए। मैं शीर्ष स्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूं इसलिए दोबारा कड़ी मेहनत शुरू कर दी है। यह दौर मुझे मजबूत बनाएगा। सभी संदेशों, ट्वीट, पोस्ट, फोन और दुआओं के लिए धन्यवाद-इनकी जरूरत है। हसन ने गुरुवार को दुबई में 19वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर डीप मिडविकेट पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड का कैच टपका दिया था। इसके बाद वेड ने लगातार तीन छक्के जड़कर कंगारू टीम को जीत दिला दी।

hasan ali,devon conway,daryll mitchell,rotation policy,bcci,bio bubble,sports news in hindi

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में चोटिल हो गए थे डेवोन कॉनवे

इन फॉर्म बैट्समैन डेरिल मिशेल को भारत के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के लिए चोटिल बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की जगह टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान कॉनवे के हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। इससे वे फाइनल भी नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कॉनवे अगले हफ्ते भारत के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के बाद टी20 टीम के साथ स्वदेश लौटेंगे जबकि मिशेल टेस्ट सीरीज के लिए वहीं रुकेंगे।

यह निराशाजनक है कि कॉनवे दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की पहली सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन यह किसी अन्य खिलाड़ी के लिए मौका है। मिशेल की विविधता कई बल्लेबाजी क्रम पर काम आ सकती है और इस समय निश्चित तौर पर वे आत्मविश्वास से भरे हैं। मिशेल ने साबित किया है कि वे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और मुझे पता है कि वे दोबारा टेस्ट टीम से जुड़ने को लेकर रोमांचित है।

hasan ali,devon conway,daryll mitchell,rotation policy,bcci,bio bubble,sports news in hindi

कोहली सहित कई भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं बायो बबल की शिकायत

भारत का सफर टी20 विश्व कप में ग्रुप स्तर पर ही खत्म हो गया। कप्तान विराट कोहली, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने हार के लिए बायो बबल और थकान को बड़ा कारण बताया था। अब बीसीसीआई ने इस समस्या से निपटने की तैयारी कर ली है। इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की जैसे रोटेशन पॉलिसी लागू करने की सोच रहा है। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से हो जाएगी। टीम इंडिया को 2022-23 सीजन में कई टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। ऐसे में खिलाड़ियों को लगातार खेलने के साथ लंबे समय तक बायो बबल के अंदर समय गुजारना पड़ेगा।

अब अहम मुकाबलों को छोड़कर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। बीसीसीआई ने पहल करते हुए 17 नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली, मोहम्मद शमी, बुमराह व ऋषभ पंत को आराम दिया है। उल्लेखनीय है कि विश्व कप के बाद अश्विन ने कहा था कि वे 6 महीने से अपने परिवारवालों से दूर हैं जबकि कोहली और तत्कालीन कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि खिलाड़ियों को लंबे समय से बायो बबल में रखने से उसके प्रदर्शन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत