न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 करोड़ की 2 घड़ी जब्त होने पर हार्दिक ने दी यह सफाई, विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर लगे यह आरोप

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक विवाद में फंस गए हैं। कस्टम विभाग ने उनकी 5 करोड़ रुपए की 2 घड़ियों को जब्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 11:11:59

5 करोड़ की 2 घड़ी जब्त होने पर हार्दिक ने दी यह सफाई, विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर लगे यह आरोप

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक विवाद में फंस गए हैं। कस्टम विभाग ने उनकी 5 करोड़ रुपए की 2 घड़ियों को जब्त कर लिया है। कस्टम विभाग का कहना है कि हार्दिक के पास इन घड़ी के बिल नहीं थे और न ही उन्होंने इन्हें अपने सामान में डिक्लेयर किया था। हार्दिक रविवार देर रात यूएई से टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीम के साथ स्वदेश लौटे। कस्टम विभाग ने हार्दिक को रोका और उनकी दोनों घड़ियों को डिटेन कर दिया। इस बीच, हार्दिक ने ट्वीट कर अपनी सफाई दी है।

हार्दिक के मुताबिक घड़ियों की कीमत 5 नहीं, बल्कि 1.5 करोड़ रुपए के आस-पास है। इसके अलावा घड़ियां जब्त नहीं की गई हैं। घड़ियां उनके पास हैं। हार्दिक ने ट्विटर पर लिखा कि सोमवार तड़के (15 नवंबर) दुबई से मुंबई आने के बाद मैंने अपना सामान लिया और फिर खुद कस्टम काउंटर पर गया। जहां मैंने सामान डिक्लेयर किया और कस्टम ड्यूटी अदा की। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई जा रही है कि मैंने मुंबई एयपोर्ट पर सामान डिक्लेयर नहीं किया था। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं सरकार की सभी एजेंसियों का सम्मान करता हूं।

hardik pandya,virat kohli,hardik watch,indian captain kohli,kohli restaurant,sports news in hindi

महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी पर फंस चुके हैं हार्दिक पांड्या

उल्लेखनीय है कि हार्दिक इससे पहले भी एक विवाद के कारण काफी परेशान रहे थे। हार्दिक ने साल 2019 में टीवी शो 'कॉफी विद करण' में लोकेश राहुल के साथ महिलाओं को लेकर काफी भद्दे कमेंट्स किए थे। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने माफी मांग ली थी और उन पर से अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया गया था। हार्दिक फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हैं। वे विश्व कप में फॉर्म और फिटनेस दोनों के साथ संघर्ष कर रहे थे। वे विश्व कप में न तो बल्ले के साथ कोई योगदान दे पाए और न ही गेंदबाजी कर सके। हार्दिक ने करिअर की शुरुआत में फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स में कई उम्मीदें जगा दी थीं, लेकिन अभी उनके सामने वापसी की बड़ी चुनौती है।

hardik pandya,virat kohli,hardik watch,indian captain kohli,kohli restaurant,sports news in hindi

LGBTQ+ समुदाय के लोगों को कोहली के रेस्टोरेंट में नहीं मिल रही एंट्री!

टेस्ट और वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का रेस्टोरेंट वन8कम्यून विवादों में घिर गया है। आरोप लगे हैं कि यहां LGBTQ+ समुदाय के लोगों से भेदभाव होता है और उन्हें एंट्री नहीं दी जाती। इस रेस्टोरेंट की ब्रांच दिल्ली, कोलकाता व पुणे में हैं। LGBTQIA+ समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ग्रुप ‘Yes, We Exist’ के हवाले से जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें लिखा है, “LGBTQ+ मेहमानों को कोहली के रेस्टोरेंट में नो एंट्री…विराट पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं।

उनकी जोमेटो लिस्टिंग कहती है कि स्टैग के लिए रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। हमने 2 हफ्ते पहले मैसेज किया था, उनका कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच वन8कम्यून ने आरोपों का जवाब देते हुए एक बयान जारी कर कहा कि रेस्तरां चेन सभी लोगों का उनके लिंग और वरीयताओं के बावजूद स्वागत करने में विश्वास करता है। जैसा कि हमारे नाम से पता चलता है, हम अपनी स्थापना के बाद से हमेशा सभी समुदायों की सेवा में समावेशी रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत