न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इनके लिए सलेक्टर्स पर भड़के हरभजन, फैंस धवन की अनदेखी से हैरान, मुश्ताक ने कोहली के लिए कहा...

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने मंगलवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 11:24:50

इनके लिए सलेक्टर्स पर भड़के हरभजन, फैंस धवन की अनदेखी से हैरान, मुश्ताक ने कोहली के लिए कहा...

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने मंगलवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। टीम में तीन नए चेहरे आवेश खान, हर्षल पटेल और वेंकटेश अय्यर के नाम शामिल हैं। साथ ही इंडिया ए टीम की भी घोषणा की गई, जो दक्षिण अफ्रीका में तीन चार दिवसीय टेस्ट खेलेगी। दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल दिखा रहे गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन की इंडिया ए टीम में उपेक्षा करने पर चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है।

हरभजन ने जैक्सन के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, “2018-19 रणजी सत्र में 854 रन। 2019-20 सत्र में 809 रन साथ ही उस सीजन रणजी विजेता। साथ ही उनकी मौजूदा फॉर्म। फिर भी इंडिया ए टीम में जगह नहीं मिली। क्या चयनकर्ता बता सकते हैं कि इंडिया के लिए खेलने के लिए उन्हें रन बनाने के अलावा और क्या करने की जरूरत है?” माना जा रहा है कि 35 साल के जैक्सन को ज्यादा उम्र के कारण नहीं चुना गया। ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वैसे जैक्सन फिलहाल घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी तगड़ी फॉर्म में हैं। वे लगातार तीन अर्धशतक जमा चुके हैं।

harbhajan singh,shikhar dhawan,virat kohli,sheldon jackson,india,nezealand,sports news in hindi

आईपीएल-14 में 500 से ज्यादा रन बनाने पर भी धवन का चयन नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बाएं हाथ के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किए जाने से लोग सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर धवन ट्रेंड कर रहे हैं। धवन ने आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 500 से ज्यादा रन बनाए। जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका में टीम इंडिया की कमान संभाली। इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह क्यों नहीं मिली। फैंस इससे हैरान हैं।

कहा तो यह भी जा रहा है कि धवन का करियर खत्म हो गया है और इसीलिए नए चेहरों पर दांव लगाया जा रहा है। उन्हें बढ़िया फॉर्म में होने पर भी विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था। धवन ने टीम इंडिया के लिए कुल 67 टी20 मैच में 11 अर्धशतक की मदद से 1759 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा का रहा है। उन्होंने आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ 29 जुलाई को टी20 मैच खेला था। धवन टेस्ट टीम से 2018 से ही बाहर चल रहे हैं।

harbhajan singh,shikhar dhawan,virat kohli,sheldon jackson,india,nezealand,sports news in hindi

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले सकते हैं कोहली : मुश्ताक अहमद

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले ही इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी। अब पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद ने कोहली के टी20 क्रिकेट से संन्यास की बात कही है। पाकिस्तान के टीवी चैनल पर मुश्ताक ने कहा कि जब एक सफल कप्तान कहता है कि वह कप्तानी छोड़ना चाहता है तो इसका मतलब साफ है कि ड्रेसिंग रूम में सबकुछ सही नहीं चल रहा।

इस वक्त तो मैं भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में दो ग्रुप देख पा रहा हूं। एक मुंबई का ग्रुप है तो दूसरा दिल्ली का। मुझे तो ऐसा लगता है कि कोहली जल्दी ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लेंगे। वैसे वे इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी फ्रेंचाइजी टीम की तरफ से खेलते रहेंगे। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने इस फॉर्मेट को लेकर जितनी चीजें करनी थी कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत