न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024 में गुजरात को खली मोहम्मद शमी की कमी, वापसी के लिए जमकर बहा रहे पसीना

भारत की सरज़मीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से शमी वापसी नहीं कर सके हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप फाइनल के रूप में खेला थाथी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 May 2024 5:57:54

IPL 2024 में गुजरात को खली मोहम्मद शमी की कमी, वापसी के लिए जमकर बहा रहे पसीना

आईपीएल में एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा मिस किया गया। यह खिलाड़ी था गुजरात टाइटंस का तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी। शमी को न सिर्फ टीम ने अपितु उनके प्रशंसकों ने भी काफी मिस किया। टूर्नामेंट के पिछले सीज़न (IPL 2023) में गुजरात के पेसर ने सबसे ज़्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया था। लेकिन इन दिनों वह इंजरी के चलते क्रिकेट से दूर हैं, जिसकी वजह से आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं बन सके। अब उनकी जल्द ही क्रिकेट के मैदान में वापसी की उम्मीद है। शमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में पसीना बहा रहे हैं।

भारत की सरज़मीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से शमी वापसी नहीं कर सके हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप फाइनल के रूप में खेला था। विश्व कप में भी शमी चोट के साथ खेले थे। उन्होंने बाद में इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि वह वनडे विश्व कप के मैचों के बाद दर्द के चलते इंजेक्शन लिया करते थे। उनकी एड़ी में चोट लगी थी।

इस इंजरी के लिए भारतीय पेसर ने 26 फरवरी, 2024 को सर्जरी करवाई थी, जिससे वह अब अच्छी तरह से उबर रहे हैं। शमी की इस इंजरी पर अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने बताया था कि वह आईपीएल के बाद होने वाला टी20 विश्व कप भी नहीं खेल सकेंगे।

अब शमी इंजरी से वापसी के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। वह जिम में पसीना बहा रहे हैं। सर्जरी से वह लगभग रिकवर हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सितंबर तक शमी की वापसी हो सकती है। हालांकि अभी उनकी वापसी को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शमी सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे। उन्होंने 7 मैचों में 10.71 की बेहद ही शानदार औसत से 24 विकेट झटके थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा दूसरे नंबर पर थे, जिन्होंने 23 विकेट लिए थे। हालांकि जैम्पा ने 11 मैचों में 23 विकेट चटकाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत