न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रेंच ओपन: इगा स्वियातेक तीसरे दौर में, जोकोविच की नजरें 25वें ग्रैंडस्लैम पर

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और दो बार की गत चैंपियन इगा स्वियातेक ने महिला एकल के बेहद कड़े मुकाबले में दिग्गज नाओमी ओसाका को तीन गेम में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 7:54:33

फ्रेंच ओपन: इगा स्वियातेक तीसरे दौर में, जोकोविच की नजरें 25वें ग्रैंडस्लैम पर

फ्रेंच ओपन का रोमांच अब फैंस के सिढ़ चढ़कर बोलने लगा है। जैसे जैसे टूर्नामेंट अगले राउंड में जा रहा है, खिलाड़ियों के बीच टक्कर और रोमांचक होती जा रही है। इसी कड़ी में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और दो बार की गत चैंपियन इगा स्वियातेक ने महिला एकल के बेहद कड़े मुकाबले में दिग्गज नाओमी ओसाका को तीन गेम में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। स्वियातेक ने बुधवार रात दूसरे दौर के मुकाबले में मैच प्वाइंट बचाया और फिर अंतिम पांच गेम जीतकर दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ओसाका को 7-6, 1-6, 7-5 से शिकस्त दी।

स्वियातेक ने मैच के बाद कहा- निश्चित तौर पर यह मुकाबला काफी तनाव भरा था। मैंने दूसरे दौर में कभी इतने कड़े मुकाबले की उम्मीद नहीं की थी। निश्चित तौर पर अगली बार मैं इसके लिए अधिक तैयार रहूंगी। इस जीत के साथ स्वियातेक ने रोलां गैरो पर अपनी जीत के क्रम को 16 मैच तक पहुंचा दिया और उनकी नजरें इस क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम में लगातार तीसरी खिताबी जीत दर्ज करने पर टिकी हैं।खराब मौसम के कारण बुधवार को सिर्फ नौ मैच पूरे हो सके और विजेताओं में कोको गॉफ, ओन्स जाबेयूर, सोफिया केनिन, कार्लोस अल्कारेज, स्टेफानोस सितसिपास और आंद्रे रुबलेव शामिल रहे।

कार्लोस अल्काराज पहुँचे तीसरे दौर में

वहीं, तीसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज ने बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में क्वालीफायर जेस्पर डि जोंग पर जीत से तीसरे दौर में प्रवेश किया। भारी बारिश के कारण 23 मैच स्थगित हो गए और अल्काराज भाग्यशाली रहे कि वह अपना मैच पूरा कर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने नीदरलैंड के 23 साल के जोंग पर 6-3, 6-4, 2-6, 6-2 से जीत हासिल की। 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन ने दूसरे दौर में 21वीं वरीय फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को 6-3, 6-3 से हराया। ओन्स जाबेयूर ने कैमिलिया ओसोरियो को 6-3, 1-6, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

जोकोविच की नजरें 25वें ग्रैंडस्लैम पर, सितसिपास का विजयी अभियान जारी

स्टेफानोस सिटसिपास ने डेनियल अल्टमायर पर 6-3, 6-2, 6-7 (2), 6-4 से जीत दर्ज की। सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद मंगलवार को यहां पियरे ह्यूजेस हर्बर्ट को सीधे सेट में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने फ्रांस के ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-4, 7-6, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

जोकोविच के लिए 2024 सत्र उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनकी नजरें 25 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बनने पर टिकी हैं। जोकोविच रोलां गैरो पर तीन बार के विजेता हैं और अपनी नंबर एक रैंकिंग बचाने के लिए उन्हें एक बार फिर फाइनल में जगह बनानी होगी। लेकिन पेरिस आने से पहले इस साल वह किसी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें तीन बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

जोकोविच दूसरे दौर में स्पेन के 63वें नंबर के खिलाड़ी रॉबर्टो कारबेलास बेइना से भिड़ेंगे। पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाले कास्पर रूड और पूर्व ग्रैंडस्लैम चैंपियन एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना भी मंगलवार को जीत दर्ज करने में सफल रहे। रोलां गैरो पर 2022 में भी उप विजेता रहे रूड ने फेलिप मेलिगेनी एल्वेस को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। दो बार की ऑस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन सबालेंका ने एरिका आंद्रीवा को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी, जबकि 2022 विंबलडन विजेता रिबाकिना ने ग्रीट मिनेन को 6-2, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल