न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने चखा जीत का स्वाद, चौथे T20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 रन से हराया

आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत प्रदर्शन दिखाने में सफल रही। उसने वेस्टइंडीज दौरे पर पहली जीत हासिल कर ली। हालांकि ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 11:21:30

आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने चखा जीत का स्वाद, चौथे T20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 रन से हराया

ग्रॉस आईलेट। आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत प्रदर्शन दिखाने में सफल रही। उसने वेस्टइंडीज दौरे पर पहली जीत हासिल कर ली। हालांकि वह शुरुआती तीनों टी20 मैच हारने से पांच मैच की सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को खेले गए चौथे टी20 मैच में दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 4 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 189 रन का मजूबत स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंडीज ने भी अच्छा मुकाबला किया, लेकिन टीम छह विकेट पर 185 रन तक ही पहुंच सकी।

सिमंस और लुईस ने दी बढ़िया शुरुआत

लक्ष्य का पीछा कर रही कैरेबियाई टीम को लेंडल सिमंस और एविन लुईस ने तगड़ी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में ही 62 रन बना डाले। हालांकि इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। सिमंस टॉप स्कोरर रहे। सिमंस ने 48 गेंदों पर 10 चौकों व दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। लुईस ने 14 गेंदों पर 31 रन जुटाए। बाद में फेबियन एलन ने 29 और आंद्रे रसैल ने नाबाद 24 रन बटारे। विकेटकीपर व कप्तान निकोलस पूरण 16 रन पर आउट हुए। पिछले मैच के हीरो क्रिस गेल 1 और आंद्रे फ्लेचर 6 रन पर आउट हुए।

ऐसा रहा अंतिम ओवर का रोमांच

इंडीज को पारी के अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे। मिशेल स्टार्क ने यह ओवर डाला और रसैल के सामने शुरुआती पांचों गेंद खाली डाल दी। अंतिम गेंद पर रसैल ने छक्का लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कंगारू टीम की ओर से मिशेल मार्श ने तीन, एडम जम्पा ने दो और रिले मेरेडिथ ने एक विकेट लिया।

मार्श और फिंच ने जमाए अर्धशतक

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। मार्श ने 75 और कप्तान आरोन फिंच ने 53 रन बनाए। मार्श की 44 गेंदों की पारी में चार चौके व छह छक्के तथा फिंच की 37 गेंदों की पारी में पांच चौके व तीन छक्के शुमार रहे। डेन क्रिस्टियन ने नाबाद 22 रन ठोके। इंडीज के लिए हेडन वाल्श ने तीन और ओशाने थॉमस, रसैल व फेबियन एलन ने 1-1 विकेट लिया। मार्श को हरफनमौला खेल के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?