न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले T20 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया, यहां जानें- इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के अंतिम T20 का भी नतीजा

पाकिस्तान ने तीन मैच की वनडे सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज की जोरदार शुरुआत की। उसने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 10:50:33

पहले T20 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया, यहां जानें- इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के अंतिम T20 का भी नतीजा

नॉटिंघम। पाकिस्तान ने तीन मैच की वनडे सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज की जोरदार शुरुआत की। उसने शुक्रवार रात खेला गया पहला टी20 मैच 31 रन से जीत लिया। इंग्लैंड के सामने 233 रन का मुश्किल लक्ष्य था। मेजबान टीम 19.2 ओवर में 201 रन पर ही ढेर हो गई। पांचवें नंबर (थर्ड डाउन) पर उतरे लियाम लिविंगस्टोन ने 43 गेंदों पर 6 चौकों व 9 छक्कों की मदद से 103 रन ठोके। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए।

ओपनर जेसन रॉय ने 13 गेंदों पर 32 रन उड़ाए। कप्तान इयोन मोर्गन व डेविड विली ने 16-16, जॉनी बेयरस्टॉ ने 11 व लुईस ग्रेगरी ने 10 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच रहे शाहीन शाह आफरीदी व शादाब खान ने 3-3 विकेट झटके। इमाद वसीम, मोहम्मद हसनैन और हैरिस रऊफ को 1-1 विकेट मिला।

बाबर आजम ने खेली तेज-तर्रार पारी, रिजवान की भी फिफ्टी

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 232 रन बनाए। ओपनर व कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 85 रन बनाए। उनकी 49 गेंदों की पारी में आठ चौके व तीन छक्के शुमार रहे। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (63) ने भी अर्धशतक जमाया। फखर जमां ने 26, मोहम्मद हफीज ने 24 व सोहेब मकसूद ने 19 रन का योगदान दिया। टॉम कुरैन ने दो, साकिब, विली व ग्रेगरी ने 1-1 विकेट लिया।

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 16 रन से हरा सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया

ग्रॉस आईलेट। वेस्टइंडीज ने धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 मैच की टी20 सीरीज में 4-1 से रौंद दिया। मेजबान कैरेबियाई टीम ने शुक्रवार को खेले गए अंतिम टी20 मैच में 16 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडीज ने 8 विकेट पर 199 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के ओपनर एविन लुईस ने 34 गेंदों पर चार चौकों व नौ छक्कों की मदद से 79 रन ठोके। कप्तान व विकेटकीपर निकोलस पूरण ने 31, क्रिस गेल व लेंडल सिमंस ने 21-21 रन की पारी खेली। एंड्रयू टाई ने तीन, एडम जम्पा व मिशेल मार्श ने 2-2 और मिशेल स्वेपसन ने एक विकेट लिया।

जवाब में कंगारू टीम 9 विकेट पर 183 रन तक ही पहुंच पाई। ओपनर व कप्तान आरोन फिंच ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। मार्श ने 30, विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 26, मोजेक हेनरिक्स ने 21, टाई ने 15, स्वेपसन ने 14 और हैजलवुड ने नाबाद 13 रन बनाए। शेल्डन कॉटरेल व आंद्रे रसैल ने 3-3 और हेडन वाल्श ने एक विकेट चटकाया। वाल्श मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। इससे पहले इंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 2-3 से हार मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत