न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरो कप : रोनाल्डो ने की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, यहां देखें-चारों मैच के नतीजे और प्री क्वार्टर फाइनल लाइनअप

पुर्तगाल के कप्तान और महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने यूरो कप के प्री क्वार्टर फाइनल ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 12:03:15

यूरो कप : रोनाल्डो ने की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, यहां देखें-चारों मैच के नतीजे और प्री क्वार्टर फाइनल लाइनअप

पुर्तगाल के कप्तान और महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने यूरो कप के प्री क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में जगह बना ली है। बुडापेस्ट (हंगरी) में बुधवार रात खेले गए मुकाबले में पुर्तगाल और फ्रांस 2-2 से बराबर रहे। ग्रुप एफ की ये दोनों टीमें ही अगले दौर में पहुंच गई हैं।

पुर्तगाल की ओर से दोनों गोल रोनाल्डो ने दागे। उन्होंने पहले हाफ के 31वें मिनट में पेनल्टी किक पर पहला गोल दागा। हालांकि पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले करीम बेंजेमा ने भी पेनल्टी किक पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। बेंजेमा ने दूसरा हाफ शुरू होते ही गोल कर फ्रांस को बढ़त दिला। रोनाल्डो ने 60वें मिनट में फिर से पेनल्टी किक पर गोल किया। इसके साथ ही रोनाल्डो सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए।

अब उनके और ईरान के अली देई के खाते में अपने-अपने देश के लिए 109-109 गोल हैं। इसके अलावा रोनाल्डो दुनिया के पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं जिन्होंने विश्व कप और यूरोपियन चैंपियनशिप में 20 से ज्यादा गोल दागे हैं। म्यूनिख में खेले गए ग्रुप एफ के ही एक अन्य मुकाबले में जर्मनी और हंगरी 2-2 से बराबर रहे। जर्मनी के लिए काई हावर्टज (66वें मिनट) और लियोन गोरेत्जका (84वें मिनट) और हंगरी के लिए एडम श्जालाई (11वें मिनट) और एंड्रास शाफेर (68वें मिनट) ने गोल दागे।

स्पेन ने स्लोवाकिया को 5-0 से हराया

मेजबान स्पेन ने बड़ी जीत के साथ यूरो कप के अंतिम-16 में प्रवेश किया। स्पेन ने स्लोवाकिया को 5-0 से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। उसके दो मैच ड्रॉ रहे। टीम पांच अंकों के साथ ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रही। स्पेन की ओर से आयमेरिक लापोर्टे (45+3वें मिनट), पाब्लो साराबिया (56वें मिनट) और फेरान टोरेस (67वें मिनट) ने गोल किए। दो गोल आत्मघाती रहे। एक अन्य मैच में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (61वें, 84वे मिनट) के दो गोल के बावजूद पोलैंड की टीम स्वीडन के हाथों 2-3 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्वीडन के लिए एमिल फोर्सबर्ग (दूसरे, 59वें मिनट) और विक्टर क्लासन (90+3 मिनट) ने गोल किए। स्वीडन ग्रुप ई में सात अंक लेकर नं.1 रहा।

ये है प्री क्वार्टर फाइनल लाइनअप

26 जून को वेल्स वि. डेनमार्क

27 जून को इटली वि. ऑस्ट्रिया

27 जून को नीदरलैंड्स वि. चेक गणराज्य

28 जून को बेल्जियम वि. पुर्तगाल

28 जून को स्पेन वि. क्रोएशिया

29 जून को फ्रांस वि. स्विट्जरलैंड

29 जून को इंग्लैंड वि. जर्मनी

30 जून को स्वीडन वि. यूक्रेन

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?