न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व के बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अंडरवुड ने गावस्कर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 बार आउट किया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान और वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने ‘लिटिल मास्टर’ को टेस्ट क्रिकेट में 11-11 बार आउट किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 7:31:10

विश्व के बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

इन दिनों IPL 2024 का खुमार दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों पर छाया हुआ है। इसी बीच क्रिकेट जगत और इसके प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर डेरेक अंडरवुड का निधन हो गया है। अपने समय के बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार डेरेक अंडरवुड ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अंडरवुड का निधन सोमवार को हुआ।

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को अपनी गेंदबाजी से परेशान करने वाले अंडरवुड को 60 और 70 के दशक की पिचों पर खेलना खतरनाक था। उनके सामने बड़े बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते थे और रन बनाने के लिए जूझते थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस दिग्गज स्पिनर के नाम करीब 2500 विकेट हैं।

इंग्लैंड के इस दिग्गज स्पिनर ने अपने समय में बड़े बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया था। 86 टेस्ट मैचों में इस दिग्गज स्पिनर के नाम 297 विकेट हैं। आज भी डेरेक अंडरवुड इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं।

अंडरवुड ने 24 साल के अपने प्रथम श्रेणी करियर में 2465 विकेट झटके। उन्होंने 1977 में भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में 29 विकेट हासिल किए, जिससे इंग्लैंड ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। यह इंग्लैंड की 1933-34 के बाद भारत में पहली जीत थी।

अंडरवुड ने गावस्कर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 बार आउट किया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान और वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने ‘लिटिल मास्टर’ को टेस्ट क्रिकेट में 11-11 बार आउट किया है।

कुछ समय पहले सुनील गावस्कर ने कहा था, किसी भी हालात में अंडरवुड का सामना करना बहुत मुश्किल था। वह इतनी सटीक गेंदबाजी करते थे और स्टंप पर ही गेंद डालते थे। वह जब चाहते थे तो तेजी से गेंद डाल देते थे, जिससे आपको अपना शॉट खेलने के लिए बहुत पहले ही पॉजिशन में होना पड़ता था। मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें वह और एंडी रॉबर्ट्स सबसे कठिन गेंदबाज थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत