न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड ने इन 2 को टीम से जोड़ा, कोहली से खफा है ये क्रिकेटर, रूट पर शिकंजे के लिए इन्होंने बताई तरकीब

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया, जबकि लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट भारत ने 151 रन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 11:41:42

इंग्लैंड ने इन 2 को टीम से जोड़ा, कोहली से खफा है ये क्रिकेटर, रूट पर शिकंजे के लिए इन्होंने बताई तरकीब

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया, जबकि लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट भारत ने 151 रन से जीता था। पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान को चुना है, जो टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं।

मलान की तीन साल बाद टेस्ट में वापसी हुई है। मलान के साथ तेज गेंदबाज साकिब महमूद को भी टीम से जोड़ा गया है। सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि इंग्लैंड ने चोटिल तेज गेंदबाज मार्क वुड को 15 सदस्यीय टीम में बरकरार रखा है। स्पिनर जैक लीच, मोईन अली के बैकअप के रूप में स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल रहेंगे।

टीम : जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम कुरैन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली रोबिनसन, मार्क वुड।

निक कॉम्पटन ने पहले की कोहली की आलोचना और फिर…

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक कॉम्पटन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोहली को सबसे गंदी जबान वाला क्रिकेटर कहा। हालांकि बाद में चहुंओर से घिरने पर वे पलट गए और ट्वीट डिलीट कर दिया। निक ने ट्वीट किया कि क्या कोहली सबसे ज्यादा गंदी जबान रखने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। वर्ष 2012 में मुझे उन्होंने जो गालियां दी उन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा। जब वे मुझे निशाना बना रहे थे और इस हद तक बढ़ गए थे कि उन्होंने क्रिकेट का नुकसान किया।

यह दिखाता है कि (जो) रूट, (सचिन) तेंदुलकर, (केन) विलियमसन आदि कितने विनम्र और सज्जन हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनकी और इंग्लिश खिलाड़ियों की कई बातों के लिए निशाने पर ले लिया। इससे निक ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। 38 साल के निक ने वर्ष 2012 से 2016 तक 16 टेस्ट में 775 रन बनाए। निक के दादा डेनिस कॉम्पटन ने 1937 से 1957 के बीच 78 टेस्ट खेले थे।

मोंटी पनेसर ने बताया रूट को आउट करने का तरीका

अंग्रेज कप्तान जो रूट ने नॉटिंघम और लॉर्ड्स में खेले गए दोनों टेस्ट में शतक जड़ा। उनके 128.66 के औसत से 386 रन हो गए हैं। इस बीच, इंग्लैंड के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मोन्टी पनेसर ने रूट को आउट करने की तरकीब बताई है। पनेसर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि रूट को शॉर्ट गेंद डालना बेवकूफी है क्योंकि वे पुल शॉट अच्छा खेलते हैं। उन्हें पांचवें स्टंप की लाइन पर लगातार गेंदबाजी करनी चाहिए। जिस तरह से लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में पांचवें स्टंप पर गेंद डालकर रूट को भारत ने आउट किया वो बिलकुल सही प्लान था। कोहली को रूट के खिलाफ दोबारा प्लान बनाना चाहिए। जैसे ही रूट क्रीज पर आएं बुमराह को तुरंत अटैक पर लगाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत