न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला T20 मुकाबला : इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, बटलर बने मैन ऑफ द मैच

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ यहां बुधवार रात खेला गया पहला टी20 मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 10:50:16

पहला T20 मुकाबला : इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, बटलर बने मैन ऑफ द मैच

कार्डिफ। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ यहां बुधवार रात खेला गया पहला टी20 मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। मेजबान इंग्लैंड के सामने सिर्फ 130 रन का लक्ष्य था, जो उसने दो विकेट के नुकसान पर 17 गेंदों पहले ही हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अंग्रेजों की जीत के हीरो रहे। मैन ऑफ द मैच बटलर ने 55 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 68 रन ठोके।

बटलर-रॉय ने रखी जीत की नींव

बटलर और जेसन रॉय ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 80 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। रॉय ने 22 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 36 रन ठोके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे डेविड मलान सात रन ही बना सके। एक और तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में एक छक्का और एक चौका शुमार रहा। श्रीलंका की ओर से दो गेंदबाजों को ही सफलता मिली। दुष्मांथा चमीरा और इसुरू उदाना ने 1-1 विकेट लिया। नुवान प्रदीप, अकिला धनंजय व वानिंदु हसरंगा खाली हाथ रहे।

दासुन शनाका ने जमाया अर्धशतक

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम श्रीलंका 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन का साधारण स्कोर ही बना सकी। दासुन शनाका ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 44 गेंदों पर तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से 50 रन ठोके। कप्तान व विकेटकीपर कुशल परेरा 26 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 30 रन बनाने में सफल रहे। दासुन गुणातिलका ने 19 रन का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंच पाया। सैम कुरन और आदिल राशिद ने 2-2 और मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन व लियाम लिविंगस्टोन ने 1-1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?