न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रायोजक हटने से बीसीसीआई को 119 करोड़ का नुकसान, ड्रीम11 ने ली विदाई

ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचित किया कि अब वह भारतीय क्रिकेट टीम का प्रायोजर नहीं रह सकती। दुबई में होने वाले एशिया कप से केवल दो सप्ताह पहले यह खबर बीसीसीआई के लिए चिंता का कारण बनी है। ड्रीम11 के हटने से बोर्ड को 119 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 2:34:52

प्रायोजक हटने से बीसीसीआई को 119 करोड़ का नुकसान, ड्रीम11 ने ली विदाई

ऑनलाइन गेमिंग कानून लागू होने के बाद पैसे से खेले जाने वाले फैंटेसी गेम्स पर प्रतिबंध लगा। इस कारण ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचित किया कि अब वह भारतीय क्रिकेट टीम का प्रायोजर नहीं रह सकती। दुबई में होने वाले एशिया कप से केवल दो सप्ताह पहले यह खबर बीसीसीआई के लिए चिंता का कारण बनी है। ड्रीम11 के हटने से बोर्ड को 119 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “ड्रीम11 के प्रतिनिधियों ने हमारे कार्यालय का दौरा किया और CEO हेमंग अमीन को सूचित किया कि वे आगे जारी नहीं रख पाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, वे एशिया कप के लिए टीम के प्रायोजक नहीं रहेंगे। बीसीसीआई जल्द ही नया टेंडर जारी करेगा।”

अनुबंध के मुताबिक कोई जुर्माना नहीं

बीसीसीआई के अन्य अधिकारी ने कहा कि ड्रीम11 पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। अनुबंध में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि प्रायोजक का मुख्य व्यवसाय सरकार द्वारा लागू किसी कानून से प्रभावित होता है, तो उन्हें बोर्ड को कोई भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

ड्रीम11 का इतिहास और बीसीसीआई से जुड़ाव

ड्रीम11 की स्थापना 18 साल पहले हुई थी और वर्तमान में इसकी वैल्यूएशन 8 अरब डॉलर है। जुलाई 2023 में इसने बीसीसीआई का मुख्य प्रायोजक बनने का तीन साल का 358 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इससे पहले यह एडटेक कंपनी बायजू का स्थान ले चुका था।

ड्रीम11 की आईपीएल में भी मजबूत उपस्थिति रही है। महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इसके ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। 2020 में चीनी कंपनी वीवो के आईपीएल से हटने के बाद यह टाइटल प्रायोजर बना।

अंतरराष्ट्रीय और अन्य खेलों में विस्तार

ड्रीम11 का व्यवसाय भारत के बाहर भी फैला हुआ है। यह कैरेबियन प्रीमियर लीग, न्यूजीलैंड सुपर स्मैश, ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग और महिला बिग बैश लीग से जुड़ा है। 2018 में इसने आईसीसी के साथ साझेदारी की घोषणा की।

सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, ड्रीम11 फुटबॉल और बास्केटबॉल में भी सक्रिय है। यह इंडियन सुपर लीग का आधिकारिक फैंटेसी पार्टनर है और 2017 में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन ने भी अपने फैंटेसी गेम को इस प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया। इसके अलावा, प्रो कबड्डी लीग और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भी ड्रीम11 के साथ समझौते किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत