न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन्होंने द्रविड़-रोहित में बताई समानता, इंडीज में U-19 WC खेलेगा भारत, श्रीलंका के साथ आर्थर का सफर खत्म!

द वॉल और मिस्टर रिलायबल के नाम से मशहूर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को हाल ही टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 9:18:01

इन्होंने द्रविड़-रोहित में बताई समानता, इंडीज में U-19 WC खेलेगा भारत, श्रीलंका के साथ आर्थर का सफर खत्म!

द वॉल और मिस्टर रिलायबल के नाम से मशहूर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को हाल ही टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त किया गया है। द्रविड़ ने रवि शास्त्री की जगह ली। द्रविड़ की पहली चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में टी20 और टेस्ट सीरीज की है। महान बल्लेबाज व कमेंटेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि द्रविड़ नई जिम्मेदारी को उसी तरह सुरक्षित और ठोस तरीके से निभाएंगे जैसे उन्होंने बल्लेबाजी की थी। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा कि जब द्रविड़ खेला करते थे तो हम सोचते थे कि जब तक वे क्रीज पर हैं भारतीय बल्लेबाजी सुरक्षित और मजबूत है।

इसलिए मेरा मानना है कि मुख्य कोच की नई जिम्मेदारी भी वे इसी तरह से निभाने में सक्षम होंगे। द्रविड़ टी20 के नए कप्तान रोहित शर्मा के साथ अच्छा काम करेंगे। अगर आप उन दोनों के स्वभाव को देखें तो काफी समानता पाएंगे। वे शांत स्वभाव के हैं। मुझे लगता है कि उनका संबंध काफी अच्छा होगा क्योंकि दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझेंगे। मुझे उम्मीद है कि रोहित और द्रविड़ इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं और जल्द ही आईसीसी का टूर्नामेंट जीत सकते हैं। वे इंग्लैंड के टेंपलेट को फॉलो कर सकते हैं।

rahul dravid,rohit sharma,u-19 world cup,micky arthur,sri lanka,sunil gavaskar,sports news in hindi

U-19 WC : भारत के ग्रुप में हैं ये तीन टीमें

भारत की अंडर-19 टीम अगले साल वेस्टइंडीज में वनडे विश्व कप खेलेगी। आईसीसी ने इस विश्व कप के 14वें एडिशन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। यह विश्व कप 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच खेला जाएगा। विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और 48 मैच खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-बी में आयरलैंड, साउथ अफ्रीका और युगांडा के साथ रखा गया है। भारत दो जगह अपने तीन मैच खेलेगा। उसे 15 जनवरी को गुयाना में साउथ अफ्रीका का सामना करना है तो 19 जनवरी को त्रिनिदाद एंड टोबेगो में आयरलैंड के खिलाफ उतरेगा।

भारत का सामना 22 जनवरी को युगांडा से होगा। आईसीसी ने बताया है कि वह चार कैरेबियाई देशों-एंटिगा और बारबुडा, गयाना, सेंट किट्स एंड नेविस, त्रिनिदाद एंड टोबागो के 10 वेन्यू का इस्तेमाल करेगा। विश्व कप में न्यूजीलैंड हिस्सा नहीं लेगा क्योंकि उसने सख्त क्वारंटीन नियमों के कारण नाम वापस ले लिया है। उसकी जगह स्कॉटलैंड को दी गई है।

rahul dravid,rohit sharma,u-19 world cup,micky arthur,sri lanka,sunil gavaskar,sports news in hindi

इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के बाद पद छोड़ेंगे आर्थर, जुड़ेंगे इस टीम से

श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की सीरीज के बाद पद छोड़ देंगे। आर्थर ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। आर्थर को पिछले साल फरवरी में श्रीलंका का हेड कोच बनाया गया था। श्रीलंकाई टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से श्रीलंका ने औसत से ऊपर उठकर अच्छा खेल दिखाया है। आर्थर ने लिखा कि, 'दुख की बात है कि वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ के बाद श्रीलंका के साथ मेरा कोच पद के करियर का अंत हो जाएगा।

मुझे इस महान देश की कोचिंग के हर एक मिनट से प्यार है। खिलाड़ियों और श्रीलंका के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे पता है कि जब मैंने शुरुआत की थी तब से श्रीलंका क्रिकेट अब बेहतर जगह पर है।' आर्थर 2005 से 2010 के बीच दक्षिण अफ्रीका के साथ थे। बाद में 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को जीत दिलाई। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलिया को भी कोचिंग दे चुके। आपको बता दें कि आर्थर को अब इंग्लैंड के डर्बीशायर काउंटी क्लब में क्रिकेट हेड का पद दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत