न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह को मजबूरन रिटायरमेंट की ओर मत धकेलो, वो कोहिनूर हीरा हैं: आकाश चोपड़ा

चोपड़ा का कहना है कि बुमराह को लेकर जितनी बातें हो रही हैं, वे सही दिशा में नहीं हैं और टीम मैनेजमेंट को उन्हें लेकर बेहद सावधानी बरतनी होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 11:49:33

बुमराह को मजबूरन रिटायरमेंट की ओर मत धकेलो, वो कोहिनूर हीरा हैं: आकाश चोपड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार आलोचना का सामना कर रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने उनके पक्ष में बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा का कहना है कि बुमराह को लेकर जितनी बातें हो रही हैं, वे सही दिशा में नहीं हैं और टीम मैनेजमेंट को उन्हें लेकर बेहद सावधानी बरतनी होगी।

बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, जहां उन्होंने तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया। सीरीज के आखिरी और निर्णायक टेस्ट में उनके न खेलने पर काफी सवाल उठे, क्योंकि भारत उस समय 1-2 से पीछे चल रहा था। इसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब आलोचना झेलनी पड़ी।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा—"जसप्रीत बुमराह जैसा कोई गेंदबाज दुनिया में नहीं है। उन्हें जबरदस्ती रिटायरमेंट की ओर मत धकेलो, क्योंकि वह 24 कैरेट सोना हैं। वह क्रिकेट के कोहिनूर हीरे हैं। जितना लंबा खेलेंगे, टीम इंडिया के लिए उतना ही फायदेमंद होगा। मुझे नहीं लगता कि वो बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल पाएंगे, लेकिन जितना भी खेलें, उस समय का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए।"

चोपड़ा ने आगे कहा कि लंबी टेस्ट सीरीज में वैसे भी गेंदबाजों को रोटेट करना चाहिए और टीम मैनेजमेंट को बुमराह को तभी खिलाना चाहिए जब वह उपलब्ध हों।

"सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि वह हर टेस्ट खेलेंगे। वह चुन-चुनकर मैच खेलेंगे और इसमें कुछ गलत नहीं है। अगर आपके पास उस स्तर का खिलाड़ी मौजूद है, तो उसे उपलब्धता के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए। गेंदबाजों के लिए रोटेशन जरूरी है। हां, अगर कोई बल्लेबाज—जैसे ओपनर या नंबर-4—कह दे कि मैं दो मैच खेलूंगा और बाकी में नहीं खेलूंगा, तो यह समस्या है। लेकिन गेंदबाजों के मामले में स्थिति अलग होती है।"

गौरतलब है कि बुमराह अब एशिया कप 2025 में वापसी के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं को टूर्नामेंट के लिए उपलब्धता की जानकारी भी दे दी है। बुमराह ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला था, जहां उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे। एशिया कप के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा तय है, जहां तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत