न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिनेश कार्तिक ने की सिराज की आलोचना, टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को नहीं चुनने से हैरान हैं वॉन

पिछले कुछ सालों से क्रिकेट के अधिकतर मुकाबलों में मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। या तो उनमें धैर्य खत्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 8:39:55

दिनेश कार्तिक ने की सिराज की आलोचना, टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को नहीं चुनने से हैरान हैं वॉन

पिछले कुछ सालों से क्रिकेट के अधिकतर मुकाबलों में मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। या तो उनमें धैर्य खत्म हो गया या फिर ये खेल से ध्यान भटकाने की रणनीति भी होती है। भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट भी कोई अपवाद नहीं था। तब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ के बीच मैदान पर झड़प हुई थी।

सिराज ने बेयरस्टॉ का विकेट लेने के बाद काफी अलग अंदाज में जश्न मनाया। भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने सिराज की आलोचना की है। कार्तिक को लगता है कि सिराज का बेयरस्टॉ को आउट करने के बाद ‘चुप होने’ का इशारा करना गैर जरूरी था। कार्तिक कमेंटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्होंने ‘द टेलीग्राफ’ में लिखा कि सिराज ने बल्लेबाज को आउट करने के बाद चुप रहने का इशारा किया तो यह अनावश्यक था।

आप पहले ही आउट कर चुके हो तो इसकी जरूरत क्यों? सिराज के अंतरराष्ट्रीय करियर में यही पहली सीख है। हममें से कितनों ने यह सोचा होगा कि विराट कोहली आकर टीम के उत्साहित साथी को शांत कराएंगे? लेकिन कोहली को सुनिश्चित करना पड़ा कि सिराज हद से आगे नहीं बढ़े।

कार्तिक ने इसलिए दिया रोहित, पुजारा व रहाणे का उदाहरण

कार्तिक ने कहा कि भारत ने जिस तरह का क्रिकेट खेला, मुझे यह बहुत पसंद है। खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वियों से शाब्दिक बहस में उलझने में झिझकते नहीं हैं जैसा सिराज और लोकेश राहुल ने किया। यह नए जमाने का भारत है। आक्रामक होने के विभिन्न तरीके हैं। आक्रामकता विभिन्न तरीकों से दिखाई जाती है। कुछ खिलाड़ी जैसे विराट, सिराज और राहुल के लिए यह खुलम खुल्ला आपको मुंह पर जवाब देकर हो सकती है। लेकिन मैंने सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को इस तरह से आक्रामक होते हुए नहीं देखा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे आक्रामक नहीं हैं।

दूसरा टेस्ट : भारत ने एक और इंग्लैंड ने तीन बदलाव किए

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट चल रहा है। दोनों टीमों ने अंतिम एकादश में बदलाव किए हैं। इंग्लैंड में तीन, जबकि भारत में एक बदलाव है। कोहली ने चोटिल शार्दुल ठाकुर के स्थान पर ईशांत शर्मा को जगह दी है। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि रविचंद्रन अश्विन को मौका मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम मैनेजमेंट ने पहले टेस्ट की तरह चार तेज गेंदबाजों के साथ ही जाने का फैसला किया। अश्विन को टीम में न देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन असंतुष्ट हैं।

वॉन ने कहा है कि इंग्लैंड ने तो सही टीम का चुनाव किया लेकिन भारत ने इसमें गलती कर दी। वॉन के मुताबिक अश्विन को टीम में होना चाहिए था। वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा, लग रहा है कि इंग्लैंड ने सही टीम चुनी है लेकिन भारत ने नहीं। अश्विन को भारतीय टीम में होना चाहिए था ताकि उनकी बल्लेबाजी को मदद मिलती साथ ही वे शानदार गेंदबाज भी हैं। वे हर तरह की परिस्थिति में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। गेंदबाजी के लिए परफेक्ट दिन। लगता है कि आज विकेटों का दिन है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट