न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेविड गॉवर ने Lords में जीत के लिए टीम इंडिया को किया सलाम, सिराज की फैन हुईं यह पाकिस्तानी पत्रकार

भारत ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 12:10:17

डेविड गॉवर ने Lords में जीत के लिए टीम इंडिया को किया सलाम, सिराज की फैन हुईं यह पाकिस्तानी पत्रकार

भारत ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक हार की ओर जा रहे भारत ने टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन पासा पलट दिया। इंग्लैंड के कई दिग्गजों ने भारत की इस जीत की जमकर तारीफ की है। इस सूची में अब पूर्व कप्तान डेविड गॉवर का नाम भी शामिल हो गया है। बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रहे गॉवर ने क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि लॉर्ड्स में मिली जीत इसलिए खास है क्योंकि यदि आखिरी दिन को छोड़ दें तो इस टेस्ट में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के दूसरे सीजन की इससे बेहतर शुरुआत और क्या हो सकती है।

सुबह के आखिरी डेढ़ घंटे ने खेल का फैसला किया : गॉवर

गॉवर ने कहा कि वह अंतिम दिन का शानदार प्रदर्शन था। सचमुच शानदार। सुबह के आखिरी डेढ़ घंटे ने खेल का फैसला किया। मेरे अच्छे दोस्त और पूर्व सहयोगी माइकल आथरटन अक्सर कहा करते थे कि एक खराब सत्र टेस्ट में हार की वजह बन सकता। खैर, वह एक बुरा घंटा था जिसकी कीमत इंग्लैंड को चुकानी पड़ी। लेकिन टीम इंडिया को सलाम। जिस तरह से गेंदबाज चलते रहे, जिस तरह से कोहली का जोश उन्हें चलाता रहा, बस यही दिखा कि ये भारतीय टीम कितनी दीवानी है। वे 1-0 से आगे हैं और इसके पूरी तरह से हकदार हैं। यह एक बेहतरीन टेस्ट था।

जैनब ने वीडियो में सिराज को बताया वर्ल्ड क्लास गेंदबाज

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। ऑस्टेलिया में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वे इंग्लैंड में भी धाक जमा रहे हैं। सिराज ने अब तक 7 टेस्ट खेले हैं और वे 27 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 8 विकेट चटका भारत को जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई। पाकिस्तान की खेल पत्रकार जैनब अब्बास भी सिराज की फैन बन गई हैं। जैनब ने एक वीडियो में सिराज को वर्ल्ड क्लास गेंदबाज बताते हुए कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में विकेट चटकाए और अब लॉर्ड्स में भी विकेट झटके हैं। सिराज के पास रफ्तार है। उनके पास गेंद को काबू में रखने की काबिलियत है। वे गेंद को बाहर की तरफ ले जाते हैं और उनकी लाइन-लेंग्थ कमाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत