न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली, जडेजा और हेड को कमिंस ने पीछे छोड़ा, अपने नाम किया आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 का खिताब

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और फिर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस को आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के खिताब से नवाजा गया और उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Jan 2024 4:59:00

कोहली, जडेजा और हेड को कमिंस ने पीछे छोड़ा, अपने नाम किया आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 का खिताब

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और फिर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस को आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के खिताब से नवाजा गया और उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। साल 2023 में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के साथ उनकी शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही थी, लेकिन उसके बाद कमिंस ने अपनी टीम को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। ओवल में उन्होंने भारत के खिलाफ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता और फिर टीम को वनडे वर्ल्ड चैंपियन भी बना दिया।

आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर खिताब के लिए इस बार चार खिलाड़ियों को नामित किया गया था जिसमें पैट कमिंस के अलावा भारत के विराट कोहली और रविंद्र जडेजा साथ ही ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड भी थे। कमिंस ने इस पुरस्कार के लिए कोहली, जडेजा और हेड को पीछे छोड़ दिया और यह कमाल की उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। कमिंस ने पहली बार अपने क्रिकेट करियर में यह पुरस्कार जीतने का गौरव हासिल किया।

पैट कमिंस ने साल 2023 में बतौर कप्तान तो अच्छा प्रदर्शन किया है साथ ही साथ उन्होंने गेंद और बल्ले से भी प्रभावित किया। टेस्ट मैचों में उनका टीम के लिए जबरदस्त योगदान रहा। कमिंस ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को एशेज टेस्ट सीरीज में भी जीत दिलाई थी और पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट में 10 विकेट लेकर उन्होंने इस साल का समापन टेस्ट में किया था। इस साल उन्होंने 24 मैचों में 422 रन बनाए थे और कुल 59 विकेट भी लिए थे।

आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

2023 – पैट कमिंस

2022 – बाबर आजम

2021 – शाहीन अफरीदी

2020 – विराट कोहली (दशक के टेस्ट क्रिकेटर)

2019 – बेन स्टोक्स

2018 – विराट कोहली

2017 – विराट कोहली

2016 – आर अश्विन

2015 – स्टीव स्मिथ

2014 – मिचेल जॉनसन

2013 – माइकल क्लार्क

2012 – कुमार संगकारा

2011 – जोनाथन ट्रॉट

2010 – सचिन तेंदुलकर

2009 – मिचेल जॉनसन

2008 – शिवनारायण चंद्रपॉल

2007 – रिकी पोंटिंग

2006 – रिकी पोंटिंग

2005 – एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जैक कैलिस

2004 – राहुल द्रविड़

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत