Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में होगा ऋषभ पंत का इलाज, देहरादून से किया जा सकता है एयर लिफ्ट!

ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की तरफ से ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 12:24:06

दिल्ली में होगा ऋषभ पंत का इलाज, देहरादून से किया जा सकता है एयर लिफ्ट!

NH 58 नेशनल हाईवे (दिल्ली–हरिद्वार) पर रुड़की के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ। पुलिस के मुताबिक, झपकी लगने से यह हादसा हुआ। उनकी मर्सिडीज बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की तरफ से ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डीडीसीए की टीम देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल जा रही है। जहां ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है। वहां पहुंचकर ऋषभ पंत की तबीयत को देखा जाएगा कि उसमें कितना सुधार है। किसी बात की कोई जरूरत तो नहीं है।DDCA ने कहा कि यदि उनकी टीम को लगा कि ऋषभ पंत का इलाज दिल्ली में कराया जाना चाहिए, तो वह इसमें देरी नहीं करेंगे। तुरंत ही एयरलिफ्ट कर ऋषभ पंत को देहरादून से दिल्ली लाया जा सकता है। यहीं दिल्ली में ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी कराई जा सकती है।
DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'डीडीसीए की एक टीम ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को देखने के लिए देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल जा रही है। यदि जरूरत पड़ी, तो हम उसे दिल्ली में शिफ्ट करवाएंगे। इसमें भी बड़ी संभावना है कि हम प्लास्टिक सर्जरी के लिए ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाएंगे।'

टखने और घुटने का भी MRI स्कैन होगा


पंत को सबसे ज्यादा चोटें सिर और पैर में आई हैं। इसी के चलते उनके ब्रेन और स्पाइन का MRI स्कैन भी कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। डॉक्टर्स ने बताया है कि ऋषभ पंत के टखने और घुटने का भी MRI स्कैन कराया जाना था। मगर इसे टाल दिया गया है, क्योंकि पंत को काफी दर्द हो रहा था और सूजन भी थी। अब यह स्कैन आज (31 दिसंबर) को कराया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology