न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टी20 विश्व कप जीत का जश्न, शैम्पेन उड़ाने से पहले जोस बटलर ने मोईन-राशिद को किया साइड, जीत लिया दिल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 13 नवंबर (2022) को इतिहास रच दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 10:27:47

टी20 विश्व कप जीत का जश्न, शैम्पेन उड़ाने से पहले जोस बटलर ने मोईन-राशिद को किया साइड, जीत लिया दिल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 13 नवंबर (2022) को इतिहास रच दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है। इंग्लैंड की खिताबी जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स (Ben Stokes) , जिन्होंने मुश्किल समय में टीम की नैया पार लगाई। टी20 क्रिकेट में विश्व चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी मिलते ही इंग्लैंड की टीम ने शानदार तरीके से जश्न मनाया। मगर इसी बीच इंग्लैंड टीम का एक ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी लोग हर तरफ तारीफ कर रहे हैं। एक ऐसा वाकया कैमरे में कैद हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल, ट्रॉफी के साथ कप्तान जोस बटलर और बाकी खिलाड़ियों ने जीत के बाद तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान पोडियम पर इंग्लैंड टीम के साथ स्टार ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) और आदिल राशिद (Adil Rashid) भी शामिल थे। मगर फोटो खिंचवाने के बाद जैसे ही शैम्पेन उड़ाने और जश्न में डूबने का वक्त आया, तो इंग्लैंड टीम थोड़ी देर के लिए रुक गई। मोईन अली और आदिल राशिद स्टेज से साइड होने लगे, इस पर इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने भी मुस्कुराकर साइड होने के लिए कहा। जब यह दोनों खिलाड़ी स्टेज से उतर गए, उसके बाद इंग्लैंड टीम ने जमकर शैम्पेन उड़ाई और जीत का जश्न मनाया। यह पूरा वाकया ही कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आदिल रशीद (Adil Rashid) ने अपने चार ओवर के कोटे में एक ओवर मेडन फेंकते हुए 2 बेशकिमती विकेट चटकाए।

बता दें कि क्रिकेट में ऐसा वाकया पहली बार नहीं हुआ है, जब सभी धर्मों के सम्मान का ध्यान रखते हुए खिलाड़ियों ने मानवीय भावना दिखाई हो। इंग्लैंड टीम में इससे पहले भी कई बार ऐसे वाकये देखे गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी ऐसा ही एक वाकया पिछले साल देखने को मिला था। तब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड को हराया था। सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपने साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा को भी साइड किया था। ताकि किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे। सभी के धर्मों का सम्मान हो सके। इसके बाद ही शैम्पेन उड़ाकर जश्न मनाया गया था। कमिंस की कप्‍तानी में ऑस्‍ट्रेलिया ने 4-0 से एशेज सीरीज पर कब्‍जा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत