न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टॉस के वक्त बीच मैदान में कपड़े सूंघने लगे रविचंद्रन अश्विन, कारण जानकर फूट पड़ेगी आपकी हंसी

भारतीय टीम अगर यह वर्ल्ड कप जीत जाती है तो उसका 15 साल का सूखा खत्म होगा। ऐसे में हर किसी की नज़रें मैच पर टिकी हैं, इस बीच भारत और जिम्बाब्वे मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके केंद्र में रविचंद्रन अश्विन हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Nov 2022 3:55:13

टॉस के वक्त बीच मैदान में कपड़े सूंघने लगे रविचंद्रन अश्विन, कारण जानकर फूट पड़ेगी आपकी हंसी

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। रविवार को टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होने वाला है । आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने अपना आखिरी लीग मैच 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। भारत ने 71 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।

भारतीय टीम अगर यह वर्ल्ड कप जीत जाती है तो उसका 15 साल का सूखा खत्म होगा। ऐसे में हर किसी की नज़रें मैच पर टिकी हैं, इस बीच भारत और जिम्बाब्वे मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके केंद्र में रविचंद्रन अश्विन हैं।

दरअसल, टॉस के लिए जब रोहित शर्मा और क्रेग एरविन मैदान पर आए थे, तब भारत और जिम्बाब्वे के कुछ खिलाड़ी पीछे वॉर्म-अप कर रहे थे। रोहित शर्मा टॉस के बाद प्लेइंग XI के बारे में बता रहे थे, उसी बीच बैकग्राउंड में खड़े आर अश्विन अपनी जैकेट पहचानने के लिए उसे सूंघ रहे थे और अंत में एक जैकेट को अपने साथ ले जाते हैं।

जैसे ही यह वीडियो लोगों की नज़रों में आया, ट्विटर पर वायरल हो गया। करीब 30 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और लगातार यह संख्या बढ़ रही है। लोगों ने मज़े लेते हुए कहा कि अपने कपड़े पहचानने का यह सबसे बढ़िया तरीका है। इतना ही नहीं जब यह वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो गया, तब रविचंद्रन अश्विन खुद को कुछ कहने से नहीं रोक पाए।

क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने इस वीडियो को शेयर किया, उन्होंने लिखा कि इस वीडियो को हज़ारों बार देख लिया ये बार-बार मुझे हंसा रहा है। अश्विन प्लीज़ हमें बताएं कि आपने सही स्वेटर चुनने के लिए ऐसा क्यों किया। इस ट्वीट पर अश्विन ने जवाब दिया और अलग-अलग प्वाइंट्स गिना दिए कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे थे।

रविचंद्रन अश्विन ने लिखा कि पहचान करने के लिए साइज को सही से देखा, वो काम नहीं किया। चेक किया कि क्या उसपर कुछ नाम लिखा है, वो भी नहीं हुआ। अंत में देखा कि परफ्यूम कौन-सा लगा है, वो काम कर गया। कैमरामैन को सलाम।

अश्विन ने इस मैच में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 4 ओवर में 22 रन खर्चकर तीन विकेट निकाले। भारत की ओर से इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर नॉटआउट 61 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत