न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Copa America Cup : अर्जेंटीना बना चैंपियन, 16 साल के करियर में मेसी ने देश के लिए चूमी पहली ट्रॉफी!

स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी की अर्जेंटीनी टीम ने भारतीय समयानुसार रविवार सुबह खेले गए कोपा अमेरिका कप फुटबॉल टूर्नामेंट के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 12:43:58

Copa America Cup : अर्जेंटीना बना चैंपियन, 16 साल के करियर में मेसी ने देश के लिए चूमी पहली ट्रॉफी!

स्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी की अर्जेंटीनी टीम ने भारतीय समयानुसार रविवार सुबह खेले गए कोपा अमेरिका कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में गत चैंपियन ब्राजील को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मेसी ने 16 साल के करियर में 151 मैच बाद देश के लिए पहली बार सीनियर इंटरनेशनल ट्रॉफी जीती है। रियो डि जिनेरियो (ब्राजील) के मरकाना स्टेडियम में मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में एंजेल डि मारिया ने दागा। रोड्रिगो डि पॉल ने मारिया की तरफ लंबा पास दिया।

33 साल के इस अनुभवी स्ट्राइकर ने लेफ्ट बैक रेना लोडी की खराब डिफेंडिंग का फायदा उठाया और गेंद को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद गोलकीपर एंडरसन को छकाते हुए अर्जेंटीना का खाता खोल दिया। स्टार फॉरवर्ड नेमार ने खूबसूरत ड्रिबल और पास का नजारा पेश करके ब्राजील को बराबरी दिलाने की कोशिश की, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज दीवार बनके खड़े रहे।

दो बार विश्व कप जीत चुका है अर्जेंटीना

साल 1993 के बाद यह पहला मौका है जब अर्जेंटीना ने कोपा कप जीता है। अर्जेंटीना की यह कोपा कप में सर्वाधिक 15वीं खिताबी जीत है। इस मामले में उसने उरुग्वे की बराबरी कर ली। अर्जेंटीना ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय खिताब 23 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंपिक में जीता था। ओवरऑल अर्जेंटीना का यह 22वां अंतरराष्ट्रीय खिताब है। अर्जेंटीना ने 2 बार विश्व कप भी जीता है। माराकोना स्टेडियम पर अर्जेंटीना की ये लगातार 20वीं जीत रही।

मेसी हुए भावुक, छलक पड़ीं आंखें

मैच खत्म होने के बाद मेसी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। उनकी आंखों में आंसू थे। वे घुटनों के बल बैठ गए और हाथों से चेहरे को ढक लिया। इसके बाद टीम के अधिकतर साथी जश्न मनाने के लिए उनकी ओर दौड़े और उन्हें हवा में उछाल दिया। अवार्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेरेमनी के दौरान मेसी ने ट्रॉफी को चूमा और फिर हवा में उठा दिया। मेसी ने टूर्नामेंट के दौरान चार गोल किए और पांच गोल करने में मदद की। दूसरी ओर, कोच टिटे की ब्राजीली टीम ने कोपा अमेरिका के पिछले पांच मुकाबले जीते थे और सभी में गोल दागे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज