न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुजारा ने पत्नी और बेटी की फोटो पोस्ट कर लिखी यह बात, बट के हिसाब से ऋषभ पंत में हैं ये दो कमियां

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने वाली भारतीय टीम से जुड़ने से पहले मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Dec 2021 11:48:49

पुजारा ने पत्नी और बेटी की फोटो पोस्ट कर लिखी यह बात, बट के हिसाब से ऋषभ पंत में हैं ये दो कमियां

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने वाली भारतीय टीम से जुड़ने से पहले मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में पुजारा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पुजारा ने कैप्शन लिखा, 'एक और टूर की शुरुआत से पहले घर पर आखिरी दिन! आगे की चुनौती की ओर देख रहा हूं, लेकिन इन दोनों को मिस करूंगा।' पुजारा ने 13 फरवरी 2013 को राजकोट में पूजा पाबरी के साथ शादी की थी। बेटी अदिति का जन्म 23 फरवरी 2018 को हुआ था। भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट खेलने हैं। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों 33 वर्षीय पुजारा अपनी फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वे तीन पारियों में 95 रन ही बना पाए थे। पुजारा ने आखिरी शतक जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने सिडनी में 193 रन की पारी खेली थी। वैसे उनका टेस्ट एवरेज 44.82 है, जो यह साबित करता है कि वे काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। जब उन्होंने करियर शुरू किया था तो उन्हें दूसरा राहुल द्रविड़ कहा जाने लगा था।

cheteshwar pujara,rishabh pant,india,south africa,salman butt,sports news in hindi

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर पंत को दी यह नसीहत

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने टीम इंडिया के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बयान दिया है। बट का मानना है कि पंत को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना जारी रखना होगा और उन्होंने उनके टेस्ट बल्लेबाजी दृष्टिकोण में एक कमजोरी भी बताई। बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि यह पंत के करियर की शुरुआत है, उन्होंने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है, लेकिन उन्हें फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। जब आप उन्हें देखेंगे तो आपको लगेगा कि अगर वे फोकस खो देते हैं, तो उनका वजन बहुत जल्द बढ़ जाएगा।

खास बात यह है कि वे ज्यादा लंबे नहीं हैं इसलिए फिटनेस की कमी उनके शरीर पर दिखेगी। बल्लेबाजी की बात की जाए तो वे बहुत जल्दी प्रिडिक्टेबल (अनुमानित) हो जाते हैं। वे सुपर टैलेंटेड हैं, लेकिन उन्हें इसे बड़े प्रदर्शन में तब्दील करना होगा। उन्हें अपने शॉट खेलने से पहले सोचने की जरूरत है। कभी-कभी वे बहुत प्रिडिक्टेबल हो जाते हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। वे बड़े स्ट्रोक लगाने के लिए क्रीज से बाहर जाते हैं। उन्हें क्रीज पर कुछ समय बिताने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत